Publish Date: Sat, 15 Feb 2020 (11:37 IST)
Updated Date: Sat, 15 Feb 2020 (12:48 IST)
लाल किताब के अनुसार घर में निम्नलिखित वस्तुएं रखने से सुख और समृद्धि आती है। संकट मिट जाते हैं। प्राचीनकाल में लोगों के घरों में यह वस्तुएं होती थी लेकिन आजकर प्रचलन से बाहर हो चली है। सवाल यह उठता है कि इन वस्तुओं के रखने कैसे जीवन सुधरेगा तो यहां कहना होगा की प्रत्येक वस्तुएं किसी न किसी ग्रह नक्षत्र से जुड़ी हुई है। आओ जानते हैं उन 25 वस्तुओं के नाम।
1. चांदी से बना ठोस हाथी
2. पत्थर की घट्टी
3. पीतल-तांबे के बर्तन
4. मिट्टी या चांदी के बर्तन में शहद भरकर रखें।
5. खड़ा और पीसा काला सूरमा, इसे कभी कभी लगाएं भी।
6. चांदी की डिब्बी जिसमें पानी भरा हो, सुखने पर फिर भर लें।
7. देशी गुड़, इस खाएं और खिलाएं।
8. चांदी का एक चौकोर टुकड़ा
9. हनुमानजी का चित्र या मूर्ति।
10. तांबे के सिक्के
11. नारियल रखा हुआ कलश
12. नीम या कीकर की दातून, कभी कभी करें भी।
13. चांदी की ठोस गोली
14. ज्वार, जौ, काले और सफेद तिल
15. चांदी का गिलास
16. केसर और चंदन, इसे लगाते रहें
17. इत्र और कर्पूर
18. कौड़ियां
19. लोहे का छल्ला
20. हल्दी की गांठ
21. शहतूत का रस
22. लकड़ी का पाट
23. फिटकरी और खड़ा नमक
24. गीता (धर्मग्रंथ)
25. सुराही और केतली
आदि
About Writter
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें