biodatamaker
✕

Lal kitab astrology 2020 : यदि आपकी उम्र 42 से 48 के बीच है तो करें ये 5 उपाय

अनिरुद्ध जोशी
लाल किताब के अनुसार प्रत्येक ग्रह उम्र के एक विशेष वर्ष में जागृत होकर अच्छे या बुरे फल देता है। यदि आपकी उम्र 42 से लेकर 48 वर्ष के मध्य है तो आप निम्नलिखित 5 उपाय आजमाकर संपूर्ण वर्ष को शानदार तरीके से सफल बना सकते हैं।
 
 
लाल किताब के अनुसार 42 वर्ष से 48 वर्ष की उम्र तक राहु और केतु का प्रभाव प्रारंभ होता है। अर्थात राहु 42वें वर्ष के पश्चात और केतु 48वें वर्ष के पश्‍चात सक्रिय होता है। हालांकि केतु संतान के जन्म के पश्‍चात भी सक्रिय हो जाता है फिर भले ही जातक की संतान किसी भी उम्र में जन्मी हो। यह दोनों ही ग्रह जागृ होने के पश्‍चात शुभ या अशुभ फल देते हैं।
 
 
यदि आपकी कुंडली में इनमें से कोई भी ग्रह खराब हो रहा है तो सावधान रहने की जरूरत है। यही उम्र आपके जीवन में स्थायित्व लाने के साथ ही बहुत कुछ बर्बादी भी लाती है। मतलब जो कर्म और भाग्य से अर्जित किया है वह बुरे कर्मों के चलते चला भी जाएगा। यदि आप निम्नलिखित उपाय करते हैं तो इस वर्ष आप मनचाही सफलता अर्जित कर सकते हैं।
 
 
राहु के लिए उपाय:-
1. ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे बनाकर रखें।
2. माथे पर चंदन या केसर का तिलक लगाएं और नारिलय के पेड को जल चढ़ाएं।
3. शौचालय, सीढ़ियां और स्नानघर को साफ सुथरा रखें।
4. गुरुवार का व्रत रखें। भोजन कक्ष में ही भोजन करें और मांस और मदिरा से दूर रहें।
5. भैरू महाराज को कच्चा दूध या शराब चढ़ाएं और प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें।

 
केतु के लिए उपाय:-
1. भगवान, गणेश की आराधना करें।
2. इमली के पेड़ एवं केले के पौधे को जल चढ़ाएं।
3. कान छिदवाएं और उसमें सोने का तार डालें।
4. संतानें केतु हैं। इसलिए संतानों से संबंध अच्छे रखें।
5. दोरंगी कुत्ते को रोटी खिलाएं और काला-सफेद दोरंगी कंबल का दान करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख