ramcharitmanas

Lal kitab astrology 2020 : यदि आपकी उम्र 34 से 42 के बीच है तो करें ये 5 उपाय

अनिरुद्ध जोशी
लाल किताब के अनुसार प्रत्येक ग्रह उम्र के एक विशेष वर्ष में जागृत होकर अच्छे या बुरे फल देता है। यदि आपकी उम्र 34 से लेकर 42 वर्ष के मध्य है तो आप निम्नलिखित 5 उपाय आजमाकर संपूर्ण वर्ष को शानदार तरीके से सफल बना सकते हैं।
 
 
लाल किताब के अनुसार 34 वर्ष से 36 वर्ष की उम्र तक बुध का प्रभाव रहता है और 36 वर्ष से 42 वर्ष की उम्र तक शनि का प्रभाव रहता है। बुध का संबंध जहां व्यापार और नौकरी से रहता है वहीं शनि का संबंध आपके जीवन की अन्य कई महत्वपूर्ण बातों से रहता है। यदि आपकी कुंडली में इनमें से कोई भी ग्रह खराब हो रहा है तो सावधान रहने की जरूरत है। यही उम्र आपके में स्थायित्व लाती है। यदि आप निम्नलिखित उपाय करते हैं तो इस वर्ष आप मनचाही सफलता अर्जित कर सकते हैं।
 
 
बुध के लिए उपाय:-
1.कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें हरे रंग की चुनरी दें।
2.बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और साबूत हरे मूंग का दान करें।
3.दुर्गा की भक्ति पूजा करें और बेटी, बहन, बुआ और साली से संबंध अच्छे रखें।
4.झूठ न बोलें और किसी भी प्रकार का व्यसन न करें। जुबान को बस में रखें।
5.बुध यदि ज्यादा खराब है तो नाक छिदवाकर 43 दिन तक उसमें चांदी का तार डारकर रखें।

 
शनि के लिए उपाय:-
1.कौवे को प्रतिदिन रोटी खिलावें।
2.प्रति शनिवार को छाया दान करें।
3.शराब न पीएं और भगवान भैरव की उपासना करें।
4.दांत साफ रखें और अंधे, अपंगों, सेवकों और सफाइकर्मियों से अच्छा व्यवहार रखें। 
5.शनि खराब है तो तिल, उड़द, लोहा, तेल, काला वस्त्र और जूता दान करें। अच्‍छा हो तो न करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

27 August Birthday: आपको 27 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य ग्रहण से भूकंप के बाद क्या चंद्र ग्रहण से पहले नेपाल में आई भीषण बाढ़? क्या ग्रहण से है इसका कनेक्शन?

हंस राजयोग के कारण 5 राशियों के चल रहे हैं अच्छे दिन कब तक चलेंगे?

अगला लेख