Publish Date: Wed, 10 Apr 2019 (20:42 IST)
Updated Date: Wed, 10 Apr 2019 (20:49 IST)
दुनिया के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए रहस्य बने ब्लैक की पहली तस्वीरें आज जारी की गई। ये तस्वीर भारतीय समयानुसार शाम को 6 बजे जारी की गईं। खगोलविदों ने 5 देशों में एक साथ कॉन्फ्रेंस कर ब्लैक होल की तस्वीरें जारी कीं।
तस्वीरें जारी करते हुए गोथ यूनिवर्सिटी फ्रैंकफर्ट की लुसिआनो रेजोला ने कहा कि बेहद साधारण भाषा में कहा जाए तो यह ऐसा गड्ढा है, जिसे भरा नहीं जा सकता है।
खगोलशास्त्रियों और उसमें रुचि रखने वाले लोगों के लिए ब्लैक होल की पहली तस्वीर जारी होना ऐतिहासिक घटना है, क्योंकि अब तब इसके आकार-प्रकार के बारे में सिर्फ परिकल्पना ही की गई है। दुनिया के 6 स्थानों पर वैज्ञानिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ब्लैक होल की असली तस्वीर जारी करेंगे।
इसके लिए दुनिया के 6 देशों हवाई, एरिजोना, स्पेन, मैक्सिको, चिलि और दक्षिणी ध्रुव में Event Horizon Telescope लगाया गया था। इसे खासतौर पर ब्लैक होल की तस्वीर लेने के लिए ही बनाया गया था। माना जा रहा है कि यह ब्लैकहोल पृथ्वी से 4000 करोड़ किमी दूर स्थित था।