Hanuman Chalisa

क्या सच होगी स्टीफन हॉकिंग की एलियन को लेकर दी चेतावनीपूर्ण भविष्यवाणी, खतरे में मानव जाति

WD Feature Desk
मंगलवार, 5 अगस्त 2025 (15:03 IST)
दुनिया के प्रसिद्ध वैज्ञानिक रहे स्टीफन हॉकिंग ने कई भविष्यवाणियां की हैं, जिनमें से उनकी एलियन पर की गई भविष्यवाणी भविष्य में सच हो सकती है। वैज्ञानिक इस भविष्‍यवाणी को लेकर अब चिंतित होने लगे हैं और चेतावनी भी दे रहे हैं। स्टीफन हॉकिंग की यह एलियन से जुड़ी प्रलय की भयावह भविष्यवाणी है।
 
स्टीफन हॉकिंग ने दुनिया को चेतावनी दी थी कि एलियन जीवन के साथ संपर्क करना मानव जाति के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। उनका मानना था कि सक्रिय रूप से बाह्यग्रहों की खोज करने से घातक आक्रमण होगा। ठीक उसी तरह जैसे अतीत में पृथ्वी पर संस्कृतियों ने कम उन्नत सभ्यताओं को मिटा दिया था। स्टीफन हॉकिंग प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी थे। साल 2018 में उनका निधन हो गया था। वे अपने खगोल विज्ञान के सिद्धात को लेकर बहुत चर्चित रहे हैं। 
 
स्टीफन हॉकिंग ने 2004 में कहा था कि उन्नत जातियों का आदिम लोगों से मिलने का इतिहास बहुत सुखद नहीं रहा है। वे एक ही प्रजाति के थे, फिर भी उन्होंने कम विकसित सभ्यता को नष्ट कर दिया। मुझे लगता है कि एलियन के मामले में हमें अपना सिर नीचा रखना चाहिए। उन्होंने सलाह दी थी कि हमें ब्रह्मांड में अपनी मौजूदगी का सक्रिय रूप से प्रचार करने से बचना चाहिए। उन्होंने बुद्धिमान एलियन जीवन की खोज में सक्रियता नहीं दिखाने की वकालत की थी।
 
हॉकिंग की भविष्यवाणी इस वक्त चर्चा में क्यों है?
हॉकिंग की चेतावनी पर हाल ही में तब फिर से ध्यान गया, जब हार्वर्ड के एक खगोलशास्त्री प्रोफेसर एवी लोएब ने दावा किया कि दिसंबर में पृथ्वी के पास से गुजरने वाली एक रहस्यमयी वस्तु एक शत्रुतापूर्ण UFO हो सकती है। इस वस्तु को 3I/ATLAS नाम दिया गया है।लोएब का मानना है कि ऐसे यान और इसे नियंत्रित करने वाले प्राणी हमारे सौर मंडल में दो वजहों से आ सकते हैं: या तो हानिरहित तरीके से या फिर शत्रुतापूर्ण तरीके से। उन्होंने इसे 'इंटेलिजेंस ट्रैप' (यानी बुद्धि का जाल) कहा है, जहां ज़्यादा आत्मविश्वास विनाशकारी हो सकता है।
 
3I/ATLAS से संबंधित खबर को पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें... ALSO READ: तूफानी रफ्तार से धरती की ओर आ रहा है 20 किलोमीटर लंबा एलियन स्पेसशिप
 
हॉकिंग ने अपनी मृत्यु से पहले भी कहा था कि यदि हम किसी उन्नत सभ्यता से मिलते हैं, तो यह वैसा ही होगा जैसा मूल अमेरिकियों का पहली बार क्रिस्टोफर कोलंबस से सामना हुआ था। उन्होंने कहा था कि हमें ब्रह्मांड में भेजे गए किसी भी सिग्नल का जवाब देने में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। यानी एलियन से संपर्क करना हमारे लिए फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला सिद्ध हो सकता है। हॉकिंग ने 2016 में कहा था कि 16 प्रकाश वर्ष दूर स्थित ग्रह ग्लीज 832सी पर बुद्धिमान जीवन हो सकता है। उनका मानना है कि किसी यूएफओ से संपर्क करने की सफलता से एक दुष्ट प्रजाति का ध्यान आकर्षित हो सकता है, जिससे मानवता का विनाश हो सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सतुआ बाबा का Magh Mela 2026 में जलवा, Ray-Ban के सनग्लासेस, काफिले में Defender और Porsche जैसी लग्जरी कारें देखकर लोग हैरान

ईरान ने दी अमेरिकी बेस पर हमले की धमकी, MEA ने कहा- भारतीय तुरंत छोड़ें देश

लंदन में पाकिस्तानी Grooming Gang का आतंक, 16 साल की बच्ची से गैंगरेप, बंधक बनाया, 200 सिखों ने छुड़वाया

दिग्विजय सिंह के बाद कांग्रेस से कौन जाएगा राज्यसभा, दिग्गज नेताओं की खुलेगी किस्मत या नए को मिलेगा मौका?

कांग्रेस विधायक ने SC-ST विधायकों की तुलना कुत्ते से की, भाजपा ने बताया गुलामी की मानसिकता

सभी देखें

नवीनतम

Islamic Nato क्या है, Pakistan-सऊदी के सैन्य गठबंधन में तुर्की की इंट्री, भारत के लिए कितना खतरनाक

उज्जैन में 5 दिवसीय 'श्री महाकाल महोत्सव' का CM डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ

षटतिला एकादशी, मकर संक्रांति स्नान के लिए संगम में उमड़ा आस्था का ज्वार, 85 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Visa Ban : ईरान से तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा फैसला, रूस-ईरान समेत 75 देशों के लिए सभी वीजा पर लगाई रोक

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग में यूपी की मजबूत छलांग, 2316 ईवी चार्जिंग स्टेशन

अगला लेख