Daily Horoscope
✕

तो ये है 1.1 अरब साल पहले का दुनिया का सबसे पुराना रंग...

Webdunia
मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (18:35 IST)
मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)। वैज्ञानिकों ने भू-गर्भीय रिकॉर्ड में ज्ञात दुनिया के सबसे पुराने रंगों की खोज की है। करीब 1.1 अरब साल पुराना यह चटख गुलाबी रंग अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में काफी गहराई में मिली चट्टानों से निकाला गया है। 
 
 
ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) की नूर गुएनेली ने बताया कि यह रंग पश्चिम अफ्रीका के मॉरिटानिया में ताओदेनी बेसिन के समुद्री काले पत्थर से लिया गया जो इससे पहले खोजे गए रंग वर्णों से करीब आधा अरब साल पुराना है। 
 
नूर ने बताया कि ये चटख गुलाबी रंगवर्ण क्लोरोफिल के मॉलेक्यूलर जीवाश्म है, जिसका उत्पादन समु्द्र में रहने वाले प्राचीन प्रकाश संश्लेषक जीवों ने किया और इन जीवों के अस्तित्व नहीं रहने के बावजूद लंबे समय से यह वहीं मौजूद था।
 
पीएनएएस पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार जीवाश्मों से प्राप्त रंगों में गहरे लाल रंग से लेकर बैंगनी रंग गाढ़े रूप में मौजूद थे, लेकिन जब उन्हें तरल पदार्थ मिलाकर पतला किया गया तब इनमें से चटख गुलाबी रंग प्राप्त हुआ। 
नूर ने बताया कि प्राचीन रंगवर्णों के विश्लेषण से इस बात की पुष्टि हुई कि करीब एक अरब साल पहले छोटे साइनोबैक्टीरिया समुद्र में खाद्य श्रृंखला का आधार थे। इससे यह जानने में मदद मिली कि उस समय पशु अस्तित्व में क्यों नहीं थे। 

 
एएनयू में सहायक प्रोफेसर एवं वरिष्ठ मुख्य अनुसंधानकर्ता जोचेन ब्रॉक्स ने बताया कि बड़े, सक्रिय जीव जैसे कि शैवाल के उद्भव को संभवत: वृहद खाद्य कणों की सीमित आपूर्ति से अवरुद्ध किया गया। 
 
ब्रॉक्स ने बताया कि शैवाल को अब भी माइक्रोस्कोप से देखा जा सकता है हालांकि वे साइनोबैक्टीरिया से हजार गुणा बड़े और कहीं अधिक प्रचुर खाद्य स्रोत हैं। (भाषा) (Photo Courtesy: ANU)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख