sawan somwar

जेम्स वेब टेलीस्कोप की ली हुई बृहस्पति की अद्भुत तस्वीरें हो रही हैं वायरल, जानिए कैसा दिखा ग्रह का नज़ारा

Webdunia
सोमवार, 29 अगस्त 2022 (17:38 IST)
Picture credit by nasa
हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने शक्तिशाली नए जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (James Webb Space Telescope) से बृहस्पति (Jupiter) की अद्भुत ताजा तस्वीरों को कैप्चर किया है। हालांकि इससे पहले जुलाई में तस्वीर खींची थी लेकिन वह ब्लैंक एंड वाइट और अब रंगीन फोटो जारी की है। इस तस्वीर पर कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर एमेरिटा और खगोलशास्त्री इम्के डी पाटर ने कहा, 'हमने सच में इसके इतना अच्छा होने की उम्मीद नहीं की थी।
 
बृहस्पति ग्रह की यह अद्भुत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि जेम्स वेब स्पेस की भेजी गई बृहस्पति ग्रह की यह कोई पहली तस्वीर नहीं है। इससे पहले भी वेब की ओर से इसी प्रकार की कई अद्भुत तस्वीरें भेजी जा चुकी हैं। लेकिन यह तस्वीर ज्यादा स्पष्‍ट और अद्भुत है जिसके कारण एक बार फिर से खगोलविदों की रुति इस ग्रह को लेकर जागृत हो चली है।
 
 
इस फोटो में बृहस्पति ग्रह पर कई चमकीले सफेद धब्बे और लकीरें दिखाई दे रही हैं जो अधिक ऊंचाई वाले बादल हो सकते हैं। जेम्स वेब टेलीस्कोप उस प्रकाश को भी देख लेता है जो इंसानी आंखों से नहीं दिखाई देते हैं। इसी कारण गुरु ग्रह की ध्रुवीय रोशनी से निकले वाला प्रकाश खाली अंतरिक्ष में फैलता दिखाई दिया है। गुरु ग्रह के चारों ओर एक रिंग भी देखी जा सकती है, जो ग्रह से लगभग 10 लाख गुना कम चमकीली है। बृहस्पति के दो चंद्रमा अमलथिया (Amarthea) और अद्रास्तिया (Adrastea) भी इस तस्वीर में दिखे जा सकते हैं। इसमें बृहस्पति के पीछे मौजूद आकाशगंगा भी पूरी तरह से दिखाई दे रहे हैं।
 
 
इस टेलीस्कोप का निर्माण 2004 में शुरू हुआ। इस टेलीस्कोप को इसके सोने के दर्पण के साथ 25 दिसंबर 2021 को लॉन्च कर दिया गया। 12 जुलाई 2022 को इसने अपनी पहली फोटो जारी की थी जो अंतरिक्ष की अब तक की सबसे दूर की फोटो थी। ताजा तस्वीर तस्वीर 27 जुलाई 2022 को ली थी। तस्वीर का फॉर्मेट इंफ्रारेड था। बाद में कैलिफोर्निया की सिटिजन साइंटिस्ट जूडी स्मिट ने इस फोटो को प्रोसेस करके यह तस्वीर बाहर निकाली। 22 अगस्त को इस तस्वीर को रिलीज किया गया था।

- एजेंसी
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

नवीनतम

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

सागर में जहरीली शराब से अब तक 22 की मौत, 100 से अधिक की हालत गंभीर, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Satya Niketan building collapse : दिल्ली में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 7 मौतें, हाईकोर्ट ने पूछा- किसकी थी जिम्मेदारी?

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

अगला लेख