ganesh chaturthi

ब्लू बॉटल जेलिफिश आखिर क्या बला है, मुंबई के तटों पर मचाई दहशत, हमले में 150 जख्मी

Webdunia
मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (14:16 IST)
मुंबई के समुद्री तटों पर इन दिनों ब्लू बॉटल जेलिफिश देखी जा रही हैं। पिछले दो दिनों में इनके हमलों में करीब 150 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। जुहू, अक्सा और गिरगांव चौपाटी के बीचों पर जहरीली जेलिफिशों की मौजूदगी से कई लोगों के घायल होने की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को बीच पर जाने से मना किया है। 
 
शहर के इन बीचों पर इनकी तादाद बहुत ज्यादा है। इस वजह से लोगों के बीच दशहत का माहौल है। इनका डंक लगने पर कई घंटों तक दर्द और खुजली बनी रहती है। इंसान पर हमला करती है तो इसके डंक से निकलने वाला जहरीला पदार्थ शरीर में घंटों के लिए खुजली और दर्द दे देता है। इसके डंक का जहर इतना घातक है कि दूसरी मछलियों पर इनके हमले से मछलियों की मौत हो सकती है लेकिन इससे अब तक किसी इनसान की मौत का मामला नहीं आया है। 
 
आखिर क्या है यह ब्लू बॉटल जेलिफिश : दरअसल अटलांटिक, पैसिफिक और हिंद महासागर में पाई जाने वाली इस जहरीली जेलीफिश को पुर्तगाली योद्धा (मैन ओ वॉर) कहा जाता है। यह नाम इसके हमलावर स्वभाव और दूसरी मछलियों को अपने लंबे जहरीले टेंटिकल्स से डंक मार कर मौत के घाट उतार देने के लिए दिया गया है। 
 
यह बड़े झुंडों में सागरीय धाराओं के साथ बहती हैं और पास जाने पर अपने घातक जहरीले डंक मारने के लिए कुख्यात है। यह आम जेलीफिश से थोड़ी अलग होती है और सिफ़ॉनोफ़ोराए श्रेणी (एक कोषीय जीवों) में आती है। इनके झुंड को कॉलोनी कहा जाता है और यह महासागरों में धाराओं, हवाओं या किसी प्रवाह में बहती रहती हैं और अक्सर समुद्री तटों पर आ जाती हैं। 
 
इसके पास निकलने पर ब्लु बॉटल जेलिफिश के पारदर्शी लंबे टेंटिकल्स शिकार या इंसान पर लिपट जाते हैं। हजारों सूक्ष्म जहरीले डंकों से भरे टेंटिकल्स में भरा जहर शरीर में फैलते ही भयानक दर्द होता है।  
 
इसके डंक लगने पर चिकित्सक को दिखाएं और पीड़ित के जख्म पर थोड़ा कुनकुना पानी डालने से आराम होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

नवीनतम

साध्‍वी बनने निकली 20 साल की जैन युवती, परिवार पहुंचा हाईकोर्ट, कोर्ट ने कहा- वो बालिग है, खुद कर सकती है फैसला

iphone duo price in india : Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की 10 बड़ी खूबियां, ₹2.99 लाख में क्या भारतीय इसे खरीदेंगे?

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

मानसून की वापसी पर ब्रेक! बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख