बायोटेक्नोलॉजी के इंस्टिट्यूट

Webdunia
बुधवार, 9 मई 2012 (14:26 IST)
FILE
दुनिया भर में बायोटेक्नोलॉजी का जादू सिर पर चढ़कर बोल रहा है। जानवरों से इनसानों तक की क्लोनिंग के दावे, अधिक उपजाऊ नई रोगरोधी विभिन्न फसलों की किस्में, स्टेम सेल का उपयोग, जीनियागिरी से पीढ़ियों से चले आ रहे आनुवंशिक रोगों का अगली पीढ़ी में सफाया, क्लीनिकल रिसर्च जैसी कामयाबी बायोटेक्नोलॉजी से मिली हैं।

बायोटेक्नोलॉजी बुनियादी रूप से रिसर्च आधारित एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें बायोलॉजी और टेक्नोलॉजी का कॉर्डिनेशन देखा जा सकता है। इसके अंतर्गत कई अन्य विषयों का भी सहज और स्वाभाविक उपयोग निहित है। इन विषयों में बायोकेमिस्ट्री, जेनिटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री, वायरोलॉजी तथा इंजीनियरिंग को खासतौर से शुमार किया जा सकता है।

हाल के वर्षों में बायोटेक्नोलॉजी का जिस तेजी से विकास हुआ है उसे समझने के लिए यही जानकारी पर्याप्त है कि जहाँ वर्ष 1978 में मात्र एक बायोटेक्नोलॉजी कंपनी काम करती थी आज उनकी संख्या बढ़कर हजारों तक पहुंच गई है।

बायोटेक्नोलॉजी की बदौलत विभिन्न क्षेत्रों में आज बड़ी संख्या में ट्रेंड युवा काम कर रहे हैं। इनमें हैल्थ एंड मेडिसिन, क्रॉपिंग सिस्टम एवं क्रॉप मेनेजमेंट, एग्रीकल्चर मृदा विज्ञान, इकोलॉजी, बायोस्टेटिक्स, सेल बायोलॉजी, सीड टेक्नोलॉजी, प्लांट फिजियोलॉजी मुख्य हैं। इनके रिसर्च का मकसद वैक्सिन का विकास करना, रोगनाशक दवाओं को तैयार करना, डायग्नोस्टिक की नई तकनीकें विकसित करना इत्यादि है।

देश भर कई इंस्टिट्यूट हैं, जो बायोटेकनोलॉजी में डिप्लोमा और डिग्री कोर्स करवाती हैं। उनमें से प्रमुख इंस्टिट्यूशंस हैं-

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, नई दिल्ली

अमरावति यूनीवर्सिटी, अमरावती

बोस इंस्टिट्यूट, कोलकाता

सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, अन्ना यूनीवर्सिटी, चेन्नई

सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, पोंडिचरी यूनीवर्सिटी, पोंडिचरी

डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, देवी अहिल्या यूनीवर्सिटी, इंदौर

सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, पोंडिचरी यूनीवर्सिटी, पोंडिचरी

डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, गुरुनानक देव यूनीवर्सिटी, अमृतसर, पंजाब

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई

जवाहर लाल नेहरु यूनीवर्सिटी, नई दिल्ली

यूनीवर्सिटी ऑफ हैदराबाद, हैदराबाद

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

क्या है माइक्रो-रिटायरमेंट, क्यों बन रहा है जेन Z की नई पसंद

NTA ने किया JEE Main 2025 के रिजल्ट्स का ऐलान, 14 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

Petrol Diesel Price: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें कीमतें

UGC ने भर्ती और पदोन्नति संबंधी मसौदा नियमों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई

NEET UG परीक्षा का पैटर्न बदला, NTA ने जारी किया नोटिस, जानिए क्‍या हुआ बदलाव

More