प्रकृति का अद्भुत नमूना 'गुलाबी झील'

Webdunia
शनिवार, 4 जून 2022 (15:59 IST)
प्रकृति की अनेक लीलाएं हमारे लिए रोचक प्रतीत होती है। इसमें से एक है ऑस्ट्रेलिया की हीलर झील जो 'गुलाबी झील' के रूप में पूरे विश्व में विख्यात है। यह मात्र 600 मीटर के क्षेत्रफल में फैली है। पेपर बार्क और यूकेलिप्टस के पेड़ों से घिरी यह झील समुद्र तट से नजदीक ही है। समुद्र के इतने पास होने पर भी पानी में अंतर होना पर्यटकों को रोमांचित कर देता है। 1802 में जब खोजी मैथ्यू फ्लिंडर्स ने इसे पहली बार देखा था तो उन्होंने नोट किया था "गुलाब के रंग की एक छोटी झील"।
 
हीलर झील के पानी में अल्गी होने के कारण इसका रंग गुलाबी है। Dunaliella salina नाम की अल्गी जब सूर्य की रोशनी में आती है तो यह बीटा कैरोटीन नाम का रंग का द्रव्य छोड़ती है जो गाजर और दूसरी सब्जियों में भी होता है। यह त्वचा के लिए अच्छा होता है जिस कारण दूर-दूर से लोग यहां गुलाबी पानी में नहाने आते हैं। इसके पानी में नमक की मात्रा भी अधिक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई

मदर्स डे पर निबंध/भाषण: कुछ इस तरह रखें मां और उसकी ममता पर अपने विचार

विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

गर्मियों में AC नहीं, नेचुरल कूलिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये 5 असरदार योगासन

अगला लेख
More