Hanuman Chalisa

जो हम दूसरों को देंगे, वही लौटकर आएगा, Interesting Kids Story

Webdunia
1 किलो मक्खन बनाम 1 किलो शक्कर
बच्चों की दिलचस्प कहानी
 
  गांव में एक किसान रहता था जो दूध से दही और मक्खन बनाकर बेचने का काम करता था..
 
एक दिन बीवी ने उसे मक्खन तैयार करके दिया वो उसे बेचने के लिए अपने गांव से शहर की तरफ रवाना हुआ...
 
वो मक्खन गोल पेढ़े की शकल मे बना हुआ था और हर पेढ़े का वज़न एक किलो था..
 
  शहर में किसान ने उस मक्खन को हमेशा की तरह एक दुकानदार को बेच दिया,और दुकानदार से चायपत्ती,चीनी,तेल और साबुन बगैरह खरीदकर वापस अपने गाँव को रवाना हो गया..
 
किसान के जाने के बाद -
 
 .. .दुकानदार ने मक्खन को फ्रिज में रखना शुरू किया.....
 
उसे खयाल आया के क्यों ना एक पेढ़े का वजन किया जाए, वजन करने पर पेढ़ा सिर्फ 900 ग्राम का निकला, हैरत और निराशा से उसने सारे पेढ़े तोल डाले मगर किसान के लाए हुए सभी पेढ़े 900-900 ग्राम के ही निकले।
 
अगले हफ्ते फिर किसान हमेशा की तरह मक्खन लेकर जैसे ही दुकानदार की दहलीज़ पर चढ़ा..
 
दुकानदार ने किसान से चिल्लाते हुए कहा: दफा हो जा, किसी बेईमान और धोखेबाज से कारोबार करना.. पर मुझसे नही।
 
900  ग्राम मक्खन को पूरा एक किलो कहकर बेचने वाले शख्स की मैं शक्ल भी देखना गवारा नहीं करता..
 
किसान ने बड़ी ही विनम्रता से दुकानदार से कहा "मेरे भाई  हम तो गरीब और बेचारे लोग है, हमारी माल तोलने के लिए बाट (वज़न) खरीदने की हैसियत कहाँ ????
 
आपसे जो एक किलो चीनी लेकर जाता हूँ उसी को तराज़ू के एक पलड़े में रखकर दूसरे पलड़े में उतने ही वज़न का मक्खन तोलकर ले आता हूँ।
 
Pointers : सीख :  जो हम दूसरों को देंगे, वही लौट कर आएगा...
     
चाहे वो इज्जत, सम्मान हो या फिर धोखा...!!
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

Raksha Bandhan Essay: राखी पर्व पर हिन्दी निबंध: वर्तमान समय में रक्षा बंधन का त्योहार

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

अगला लेख