shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल गीत : टिन्नी शाला चल

Advertiesment
Poems for Kids about School
मिन्नी बोली टिन्नी से,
टिन्नी टिन्नी शाला चल।
छुपी हुई है घर में क्यों,
घर से बाहर अभी निकल।
 
तेरे पापा शाला में,
नाम तेरा लिखवाएंगे।
नई किताबें बस्ता भी,
शीघ्र तुझे दिलवाएंगे।
 
वहां खिलोने मिलते हैं,
सरजी कथा सुनाते हैं।
सब बच्चों के साथ बैठकर,
गीत मजे से गाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिटिश एयरवेज ने बच्चे के रोने पर दी विमान से फेंकने की धमकी, भारतीय परिवार को नीचे उतारा