Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

देशभक्ति पर दोहे : राष्ट्र को समर्पित

हमें फॉलो करें देशभक्ति पर दोहे : राष्ट्र को समर्पित
webdunia

सुशील कुमार शर्मा

मेरे दोहे
 

 

स्वतंत्रता की आन पर चढ़े हजारों शीश।
नमन करें उनको सदा मिले अमिट आशीष।
 
सीने पर गोली लगी फिर भी मुख मुस्कान।
भारतमाता के गर्व हैं ये शहीद जवान।
 
आजादी के यज्ञ में प्राण किए आहूत।
धन्य हुई वह कोख जो जने शहीद सपूत।
 
बलिदानों की भूमि है धन्य है भारत देश।
अगर जन्म फिर से मिले यही धरा परिवेश।
 
भारत का प्रत्येक जन दस शेरों-सा शेर।
गीदड़ भौंके दूर से पास आए तो ढेर।
 
भगत सिंह, आजाद और सुभाष की आन।
अमिट, अभेद्य, अविचल रहे मेरा देश महान।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यशधारा : महिला रचनाकार विशेषांक मील का पत्थर