Biodata Maker

हिन्दी कविता : क्यों इतने महंगे स्कूल

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
पुस्तक और किताबें महंगी।
जूते और जुराबें महंगी।
शाला के परिधान कीमती।
शिक्षा का सामान कीमती
लूटपाट इतनी ज्यादा है।
कहीं नहीं अब बचे उसूल।
 
टयूशन फीस हुई मनमानी।
पैसों की ही खींचातानी।
निर्धन अब क्या करें बेचारे।
उनको देता कौन सहारे।
बड़े-बड़े स्कूल खुले हैं,
धनपतियों के ही अनुकूल।
 
शिक्षा अब व्यवसाय हो गई।
एक दुधारू गाय हो गई।
पैसे हैं तो करो पढ़ाई।
धन से डिग्री ले लो भाई।
रुतबा ताकत भाग्य बनाते।
निर्बल की किस्मत में धूल।


(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

रुकें, सोचें फिर करें हाथी की सवारी

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

भारतीयता के विस्तार का महत्वपूर्ण आधार है परिवार

अम्मा की अंतिम विदाई, मौत से पहला साक्षात्कार

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

अगला लेख