अरी जरीना, कह री मीना। देख हमारी क्यारी में यह, भीना-भीना, हरा पुदीना। देख-देख यह, कैसा छितरा। रिमझिम-रिमझिम, पानी में यह, दिखता कैसा निखरा-निखरा। खरा नगीना, हरा पुदीना। इसकी गंध, बहुत ही भाई। दादी मां तो कहती इसमें, पेट दर्द की छुपी दवाई। हंसकर पीना, हरा पुदीना। ...