ramcharitmanas

फनी बाल कविता : चाट-पकौड़ी वाले भैया

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
ठेला लेकर फिर आए हैं 
चाट-पकौड़ी वाले भैया।
 

 
गरम तवा सिगड़ी के ऊपर,
उस पर सिंकते आलू चाप।
निकल रही आलू छोलों से,
गरमा-गरम सुगंधित भाप।
 
मुंह में पानी भर आया है,
लगे लाइन में छन्नू भैया।
 
गरम कचौड़ी खुश्क समोसे,
इठलाकर देते आवाज।
चुक्खण मक्खण लल्ली आओ,
मजा हमारा ले लो आज।
 
इर्द-गिर्द ठेले के घूमे,
राधाओं संग किशन-कन्हैया।
 
मठरी खस्ता बड़े मुगोडे,
भजिये ठोक रहे हैं ताल।
पेटिस खमण ढोकले चीखे,
आओ मुझे खाओ तत्काल।
 
इमली के पानी की फुल्की,
मुंह में जाती गप्प गपैया।
 
पता नहीं क्यों चाट-पकौड़ों,
की दुनिया है अब दीवानी।
नाम सुना इमली अमचूर का,
मुंह में झट आ जाता पानी।
 
बैठे-ठाले उड़ जाते हैं,
इस पर ढेरम-ढेर रुपैया।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क

अगला लेख