Hanuman Chalisa

देशभक्ति पर कविता : बच्चे हम भारतमाता के...

कृष्ण वल्लभ पौराणिक
बच्चे हम भारतमाता के
सभी प्यार से रहते
कभी न लड़ते हम आपस में
और खेलते रहते ...1
 
जात न माने पात न माने
भाई हैं आपस में
ऊंच-नीच को हम ना जाने
भेद करे ना जग में ...2
 
कभी लगी है चोट किसी को
हम सब संग दौड़ेंगे
प्राथमिक चिंकित्सा करके
उसको घर छोड़ेंगे। ...3
 
विद्यालय हम प्रतिदिन जाते
बहुत ध्यान से पढ़ते
जो भी समझाते हैं शिक्षक
बिना शोर के सुनते ...4
 
ब्लैक बोर्ड पर लिखे प्रश्न को
हम कॉपी में लिखते
घर पर आकर गृह कार्य को
बिन भूले हम लिखते ...5
 
पीटी कर फुटबॉल खेलते
हॉकी, दौड़ लगाते
टेबल टेनिस अन्य खेल में
मनमाफिक जुड़ जाते ...6
 
खेलकूद अच्‍छा लगता है
और पढ़ना भी भाता
स्वस्थ शरीर में चंगा मन
बसता सदा कहता ...7
 
खुश रहते हैं मात-पिता और
शिक्षक विद्यालय के
आशीष हमें सबके मिलते
प्रिय बालक हम सबके ...8
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

महिलाओं का यौन शोषण यूरोप-अमेरिका में बना नया शौक

अगला लेख