Dhanteras
✕

बाल कविता : अनमोल खजाना

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
इतने छोटे एक रुपए में,
होते पूरे सौ नए पैसे।
पापाजी ने मुझे बताया,
मुझको लगा अजूबा जैसे।
 
एक रुपए में मुश्किल से ही,
अब तो चॉकलेट मिल पाती।
एक नए पैसे में बोलो,
बोलो पापा क्या था आता।
 
पापा बोले नए पैसों की,
किसी समय कीमत थी भारी।
बीस नए पैसों में मिलती,
एक किलो भर थी तरकारी।
 
एक नए पैसे में हम तो,
चॉकलेट दो-दो ले आते।
पांच नए पैसों में मीठे,
बिस्कुट के पैकेट मिल जाते।
 
आज भले ही एक रुपए का,
सबने मोल बहुत कम माना।
किसी समय तो दस पैसा ही,
होता था अनमोल खजाना।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख