Hanuman Chalisa

बाल गीत : फूल खिलें तो गाल बजाओ...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
हर दिन घर में दीप जलाओ।
हर दिन दीपावली मनाओ।
हटा अंधेरा मिला उजाला,
इसी बात पर हंसो-हंसाओ।
 
रोने में क्या रखा फायदा,
हंसने के अवसर ढुंढवाओ।
चाय मिले तो नाचो-गाओ,
मिले नाश्ता तो मुस्काओ।
 
बच्चों के संग मिलकर बैठो,
उनके संग में धूम मचाओ।
मिले अगर मौका तो उनको,
अच्छे-अच्छे गीत सुनाओ।
 
जन्मदिवस पर खुद के अपने,
या पत्नी के पौधे लगाओ।
पानी-खाद सुबह से डालो,
फूल खिलें तो गाल बजाओ।
 
घर का स्वच्छ सुगंधित भोजन,
संग में बैठो मिलकर खाओ।
हंसी, दिल्लगी, मस्ती, ठठ्ठा,
दिनचर्या का अंग बनाओ।
 
कड़वी बातें एक कान से,
सुनो दूसरे से धकियाओ।
कहने वाले कहते रहते,
ध्यान कभी उस पर न लाओ।
 
यह जीवन अनमोल धरोहर,
भले काम में इसे लगाओ।
याद करे तुमको यह दुनिया,
ऐसे नेक काम कर जाओ।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख