Daily Horoscope
✕

बाल गीत : जीत के परचम...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
मन को लुभा रहे हैं, 
ये फूल गुलमोहर के।
 
ये लाल-लाल लुच-लुच, 
डालों पे डोलते हैं।
कुछ ध्यान से सुनो तो, 
शायद ये बोलते हैं।
सब लोग इन्हें देखें, 
रुक-रुक, ठहर-ठहर के। 
 
चुन्ना ने एक अंगुली, 
उस ओर है उठाई। 
देखा जो गुलमोहर तो, 
चिन्नी भी खिलखिलाई। 
मस्ती में धूल चूमें, 
नीचे बिखर-बिखर के।
 
हंसते हैं मुस्कुराते, 
ये सूर्य को चिढ़ाते।
आनंद का अंगूठा, 
ये धूप को दिखाते।
हैं जीत के ये परचम, 
उड़ते फहर-फहर के।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

अगला लेख