Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल गीत : अहा! पान में मजा आएगा...

Advertiesment
Paan
पान लाई मां कलकत्ते से,
बापू कत्था पूना से।
दादी पान लगाने बैठी, 
पटना वाले चूना से।


 
अभी प्लेन से दिल्ली वाले, 
चाचाजी घर आए हैं।
गोल सुपारी मीठी-मीठी, 
थैली भरकर लाए हैं।
 
नागपुर से लौंग मसाला,
मामा लेकर आएगा।
अहा! पान में मजा आएगा, 
जो भी इसको खाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कविता : लड़ाई आज लड़ना है...