Bhai Dooj
✕

नन्ही कविता : बागड़

कृष्ण वल्लभ पौराणिक
बागड़ खेत किनारे लगती
औ' फसलों की रक्षा करती
 

 
 
खेजड़ की डाली-डाली से
खेत-खेत को घेरे रखती ...1
 
पशु अंदर जाने ना पाते
मानव की अवरोधक बनती
वर्षा के जल की मिट्टी को
रोक-रोक अपने में रखती ...2
 
बाग-बगीचों की बागड़ भी
कांटों के तारों में अटती
माली की कैंची चलने पर
एक हरी दीवार पनपती ...3
 
कोई अंदर आ ना पाते
सबको बाहर दूर भगाती
और बगीचे की सुंदरता
को यह अपने आप बढ़ाती ...4
 
बागड़ दीवारों की होती
भव्य भवन को घेरे रखती
जहां कटी होती दरवाजा
औ' सेवक से सजी दिखती ...5
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख