Hanuman Chalisa

भवानी प्रसाद मिश्र की कविता : अक्कड़ मक्कड़ धूल में धक्कड़

Webdunia
kids poem
 
- भवानी प्रसाद मिश्र
 
अक्कड़ मक्कड़ धूल में धक्कड़
दोनों मूरख दोनों अक्खड़
हाट से लौटे ठाठ से लौटे
 
एक साथ एक बाट से लौटे।
बात-बात में बात ठन गई
 
बांह उठी और मूंछें तन गईं
इसने उसकी गर्दन भींची
 
उसने इसकी दाढ़ी खींची।
अब वह जीता, अब यह जीता
 
दोनों का बढ़ चला फजीता
लोग तमाशाई जो ठहरे
सबके खिले हुए थे चेहरे।
 
मगर एक कोई था फक्कड़
मन का राजा कर्रा-कक्कड़
 
बढ़ा भीड़ को चीर-चार कर
बोला 'ठहरो' गला फाड़ कर
 
अक्कड़ मक्कड़ धूल में धक्कड़ 
दोनों मूरख दोनों अक्खड़
 
गर्जन गूंजी, रुकना पड़ा, 
सही बात पर झुकना पड़ा। 
 
उसने कहा सधी वाणी में
डुबो चुल्लू भर पानी में
 
ताकत लड़ने में मत खोओ
चलो भाई चारे को बोओ!
 
खाली सब मैदान पड़ा है 
आफत का शैतान खड़ा है
 
ताकत ऐसे ही मत खोओ 
चलो भाई चारे को बोओ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

रात में ये 3 चीजें खाने से बढ़ सकता है वजन

अनिश्चय के भंवर में युद्धविराम का भविष्य

अगर आप भी देर तक मोबाइल देखते हैं तो जान लें ये नुकसान

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

अगला लेख