suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल कविता: भिंडी जैसी मिर्ची

Advertiesment
बाल कविता
भिंडी समझे एक मिर्च को,
खा गए पूरी-पूरी।
जीभ जली तो चिल्लाने की, 
ही थी अब मजबूरी।
 
गए खेत में उस किसान को, 
लगे डांटने भाई।
जिसने भिंडी के जैसे ही, 
मिर्ची वहां उगाई।
 
मिर्ची तो चिकनी होती है, 
भिंडी धारी वाली।
उस किसान ने कहा आपकी, 
मुंडी दिखती खाली।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुभ सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी मकर संक्रांति