Publish Date: Thu, 12 Jun 2025 (16:46 IST)
Updated Date: Thu, 12 Jun 2025 (16:48 IST)
मंगवा देना गरम जलेबी
गरम जलेबी पापाजी से,
मंगवा देना मम्मी।
दो दो दादा दादी को दो,
मुझे खिलाना दो मम्मी।
दो भैया को दिलवा देना,
दो पापा को देना।
बाकी जितनी बचें आप ही,
सब की सब खा लेना।
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)