दशहरा पर्व पर कविता : वर्तमान का दशानन

Webdunia
- अजहर हाशमी 
 
दशहरा का तात्पर्य, 
सदा सत्य की जीत।
 
गढ़ टूटेगा झूठ का, 
करें सत्य से प्रीत॥
 
सच्चाई की राह पर, 
लाख बिछे हों शूल। 
 
बिना रुके चलते रहें, 
शूल बनेंगे फूल॥
 
क्रोध, कपट, कटुता, 
कलह, चुगली अत्याचार।
 
दगा, द्वेष, अन्याय, 
छल, रावण का परिवार॥ 
 
राम चिरंतन चेतना, 
राम सनातन सत्य।
 
रावण वैर-विकार है, 
रावण है दुष्कृत्य॥
 
वर्तमान का दशानन, 
यानी भ्रष्टाचार।
 
आज दशहरा पर करें, 
हम इसका संहार॥

ALSO READ: Dussehra Festival Essay : कुल्लू के दशहरे पर हिन्दी निबंध

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस डिटॉक्स ड्रिंक को पीने से खिल उठेगा चेहरा, अंदर से महसूस होगी ताज़गी

अर्ली मेनोपॉज से बचने के लिए लाइफस्टाइल में आज ही करें ये बदलाव

कब्ज से हैं परेशान तो दूध में मिला कर पी लें बस यह एक चीज

किस महीने की धूप से मिलता है सबसे ज्यादा Vitamin D

फिर बढ़ रहा है स्टमक फ्लू का खतरा? जानें लक्षण और बचाव के तरीके

सभी देखें

नवीनतम

इस एक कारण की वजह से आने वाले समय में करोड़ों लोग हो सकते हैं बहरेपन के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यह गलती

छिलके के साथ लहसुन खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे, इन समस्याओं से मिलती है राहत

चैन की नींद नहीं आ रही है तो हो सकती है इस हार्मोन की कमी, जानिए कौन से फूड्स हैं असरदार

ये है आज का लाजवाब चुटकुला : संसार का सबसे पुराना जीव कौनसा है?

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ की अविस्मरणीय यात्रा, आस्था के ज्वार की आंखों देखी

अगला लेख
More