suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

bal kavita : चूहेजी की बीमारी

Advertiesment
Kids Funny Poem
Funny Rat Poem
 
एक बार बीमार हुए जब,
मिस्टर चूहे राम।
किए इलाज बहुत सारे,
सब हुए व्यर्थ, बेकाम।
और अंत में बड़ी डॉक्टर,
हथनी गई बुलाई।
आते ही उसने चूहे को,
अपनी सूंड चुभाई।
सूंड चुभी तो चूहेजी को,
हुई गुदगुदी भारी।
हंसी आई तो पल भर में ही,
फुर्र हुई बीमारी।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Christmas: ठंडे मौसम में बदल रही है पसंद, इस बार नटमेग केक से मनेगा क्रिसमस