Hanuman Chalisa

चुलबुली कविता : पांच फुग्गे...

कृष्ण वल्लभ पौराणिक
पुनी‍त पांचों फुग्गे लेकर
उड़ा रहा था, उनको ऊपर, ऊपर, ऊपर


 
 
गैस से भरे थे वे सब पांचों
लगातार उड़ते वे ऊपर, ऊपर, ऊपर
पुनीत पकड़े था हाथों में
डोर बंधी फुग्गों की कसकर
उड़े जा रहे थे ऊपर, ऊपर, ऊपर ...1
 
फुग्गे पहुंचे और भी ऊपर, ऊपर, ऊपर
एक फुग्गा फूट गया तो
बचे चार ही फुग्गे ऊपर, ऊपर, ऊपर
दु:खी हो गया पुनीत इससे
इक फुग्गे की कमी देखकर
आसमान में, उड़ते ऊपर, ऊपर, ऊपर ...2
 
फुग्गे पहुंचे और भी ऊपर, ऊपर, ऊपर
एक फुग्गा फूट गया तो
बचे तीन ही फुग्गे ऊपर, ऊपर, ऊपर
दु:खी हो गया पुनीत फिर से
दो फुग्गों की कमी देखकर
आसमान में, उड़ते ऊपर, ऊपर, ऊपर ...3
 
फुग्गे पहुंचे और भी ऊपर, ऊपर, ऊपर
एक फुग्गा फूट गया तो
बचे दो फुग्गे ऊपर, ऊपर, ऊपर
दु:खी हो गया पुनीत फिर से
कमी तीन फुग्गों की लखकर
आसमान में, उड़ते ऊपर, ऊपर, ऊपर ...4 
 
फुग्गे पहुंचे और भी ऊपर
एक फुग्गा फूट गया तो
बचा एक ही फुग्गा ऊपर, ऊपर, ऊपर
दु:खी हो गया पुनीत फिर से
कमी चार फुग्गों की लखकर
आसमान में, उड़ते ऊपर, ऊपर, ऊपर ...5 
 
फुग्गा एक बचा था ऊपर, ऊपर, ऊपर
वह फुग्गा भी फूट गया तो
बचा एक ना फुग्गा ऊपर, ऊपर, ऊपर
पुनीत रोया फूट-फूटकर
बोला 'फुग्गे कहां गए हैं?' 
साथी बोले एक साथ में,
'ऊपर, ऊपर, ऊपर', ऊपर ...6
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

अगला लेख