shiv chalisa

बाल गीत : चलो खेत में महुए बीने

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
बुधवार, 23 अप्रैल 2025 (13:46 IST)
दबा बगल में एक टोकनी,
चलो, खेत में महुए बीने।
 
टप-टप, रोज टपकते महुए,
सोने की चादर बिछ जाती।
सूरज की किरणें पड़ती तो 
मारे लाज सिकुड़ सी जाती।
जल्दी उठ री चलकर देखें,
मीठे महुए रस से भीने।
 
दुलराती है हवा सबेरे,
नाच दिखते पत्ते डाली।
हम जल्दी से पहुंच वहां पर,
भर लें अपनी झोली खाली।
गोल अंगूठी जैसे महुए,
गिरते, जैसे पीत नगीने।
 
बड़े-बड़े सोने के मोती,
गप्प-गप्प कर कुछ खा लेंगे।
किशमिश जैसे होते मीठे,
इनका स्वाद आज हम लेंगे।
कल मैं जो महुए लाई थी,
भैया ने थे सारे छीने।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Gas-free vegetarian dishes: LPG गैस के बिना बनने वाले 20 शाकाहारी व्यंजन

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

यदि खत्म हो गई है गैस तो परेशान न हो, बिना LPG के जल्दी से बनाएं ये 5 आसान डिश

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

Ganesh Shankar Vidyarthi Day: गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस: एक श्रद्धांजलि और प्रेरणा

सृष्टि का आनंद बनाम आनंद की सृष्टि!

23 मार्च शहीदी दिवस: इंकलाब के तीन सूरज: जब फांसी के फंदे भी चूम लिए गए

अगला लेख