संक्रांति : त्योहार एक, नाम अनेक

Webdunia
प्यारे बच्चों,
 
नए साल का पहला त्योहार मकर संक्रांति हमारे यहां बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बच्चे-बड़े, बुजुर्ग सभी आसमान में पेंच लड़ाते और काटते हैं। चारों ओर काटो रे..., काटो रे... का शोर सुनाई पड़ता है।
 
बच्चों, क्या तुम जानते हो कि अलग-अलग राज्यों में इसे कैसे मनाया जाता है। आओ बताती हूं...
 
बच्चों, मकर संक्रांति को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। हरियाणा व पंजाब में इसे लोहड़ी के रूप में मनाते हैं, तो उत्तरप्रदेश व बिहार में इसे खिचड़ी कहा जाता है। उत्तरप्रदेश और बिहार में मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाकर खाने और खिचड़ी से बने पकवान दान करने की प्रथा होने से यह पर्व खिचड़ी के नाम से प्रसिद्ध हो गया है। 
 
असम में इस दिन बिहू त्योहार कहा जाता है। दक्षिण भारत में इसे पोंगल का पर्व कहते हैं। यहां इस दिन तिल, चावल, दाल की खिचड़ी बनाई जाती है। झारखंड और मिथिलांचल के लोगों का मानना है कि मकर संक्रांति से सूर्य का स्वरूप तिल-तिल बढ़ता है, अतः वहां इसे तिल संक्रांति कहा जाता है।
 
तो बच्चों, है ना त्योहार एक, नाम अनेक। 
 
सभी को मकर संक्रांत‍ि की शुभकामनाएं....!!!!!!!!!!
 
आपकी दीदी
मौली 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

पार्टनर के लिए 20 बेहतरीन रोमांटिक गुड मॉर्निंग लव शायरी और कोट्स

भारत में कैसे आता है मॉनसून? समझिए बारिश का पूरा विज्ञान

ओवरथिंकिंग को कम कर सकते हैं ये फूड्स, जानें फायदे

हर आदमी को पता होनी चाहिए दिल के दौरे की ये शुरुआती निशानियां

बरखा की बूंदों में भीगी ये शायरी पढ़ कर दिल हो जाएगा तरोताजा