बच्चों की प्यारी 'संझा फूली'

Webdunia
सोमवार, 15 सितम्बर 2014 (11:33 IST)
प्यारे बच्चों,
 
इन दिनों पितृ पक्ष यानी श्राद्ध पर्व के साथ-साथ सांझी पर्व की भी धूम है। यह पर्व गणेशोत्सव के बाद मनाया जाता है। आओ जानते हैं सांझी यानी संजा पर्व के बारे में...। 
 
यह भित्ति चित्रण लोककला का पर्व है, जो कई जगहों पर मनाया जाता है। यह पर्व निमाड़-मालवा के साथ राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, बुन्देलखंड तथा अन्य कई स्थानों पर वहां की परंपरानुसार मनाया जाता है। 
 
दरअसल सांझी 'संध्या' शब्द से बना है। जो 'सांझ' से अपभ्रंश होकर 'सांझी' बना। वैसे तो तुमने इन दिनों संध्या के समय अपने आस-पड़ोस में देखा होगा कि कई छोटी-बड़ी कन्याएं घर की दीवार पर पीली मिट्टी और गोबर से कुछ आकृतियां बनाती हैं, उसका श्रृंगार करती हैं तथा फूल-पत्तियां आदि से उनकी सजावट करती हैं। फिर उसकी पूजा-आरती करके प्रसाद भी बांटती हैं और भजन व लोकगीत गाती हैं, यही सांझी है।
 
ऐसा माना जाता है कि जो भी कन्या पितृ पक्ष के दिनों में सच्चे मन से 'सांझी' की पूजा करती है, उसे बहुत ही संपन्न और सुखी ससुराल मिलता है। यह प्रतिवर्ष भाद्रपद माह की पूर्णिमा से आश्विन की अमावस्या यानी 16 दिनों तक मनाया जाने वाला पर्व है, जो पितृ पक्ष समाप्त होते ही नवरात्रि के प्रथम दिन सांझी को दीवारों से उतार कर नदी में बहा दिया जाता है। 
 
इन दिनों सभी कुंआरी कन्याएं अपने सुखी जीवन के लिए सांझी का पूजन कर उनका अवश्य आशीर्वाद लेती है। अगर तुम इस वर्ष संजा पर्व नहीं मना पाए तो कोई बात नहीं। अगले वर्ष जरूर मनाइएगा। 
 
तुम्हारी दीदी 
मौली  
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

10 लाइन नरक चतुर्दशी पर निबंध हिंदी में

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

क्या प्यूबिक एरिया में शेविंग क्रीम से बढ़ती है डार्कनेस

सभी देखें

नवीनतम

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

दिवाली पर आपके घर की सुन्दरता में चार चांद लगा सकती हैं ये लाइट्स

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

पेट्रोलियम जेली के फायदे : सिर्फ ड्राय स्किन ही नहीं, जानें इसके छुपे हुए कई ब्यूटी सीक्रेट्स

एंटी एजिंग मेकअप से दिवाली पर दिखें 10 साल छोटी, जानिए ये असरदार ब्यूटी सीक्रेट्स

More