Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Khelo India में हरियाणा 22 स्वर्ण समेत 49 पदकों के साथ अव्वल बनने की हार पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Khelo India youth games
, सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (16:24 IST)
चंडीगढ़: हरियाणा ने मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुये अब तक 22 स्वर्ण, 15 रजत, 12 कांस्य पदक जीत लिए हैं। बढ़ती घटती पदक तालिका के साथ हरियाणा ज्यादातर मौकों पर नंबर 1 ही साबित हो रहा है।
 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इन्होंने एक बार फिर साबित किया है कि हरियाणा देश में खेलों की सुपर पावर है। प्रतियोगिताओं के परिणाम से स्पष्ट है कि हरियाणा में खेल प्रतिभाओं की भरमार है। इसलिए हम लगातार गांव-गांव खेल को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। आगे भी हर खिलाड़ी को सब खेल सुविधाएं प्रदान करेंगे और हरियाणा को खेलों की नर्सरी बनाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि हरियाणा की मजबूत खेल नीति का ही परिणाम है कि यूथ गेम्स में एक के बाद एक स्वर्ण पदक आ रहे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को एक लाख, रजत मेडल विजेता को 60 हजार और कांस्य पदक लाने वाले खिलाड़ी को 40 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जबकि प्रतिभागी खिलाड़ी को प्रोत्साहन के रूप में पांच हजार रुपये दिये जाते हैं।
Khelo India youth games

 
उल्लेखनीय है कि 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स मध्य प्रदेश के आठ शहरों में 11 फरवरी तक चलेंगे। खेलों की 27 स्पर्धाओं में देश के लगभग छह हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हरियाणा अब तक मुक्केबाजी में आठ स्वर्ण, 15 पदक, एथलेटिक्स में चार स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक, निशानेबाजी में दो स्वर्ण, तीन रजत, दो कांस्य और साइकिलिंग में तीन स्वर्ण, एक रजत, बैडमिंटन में एक स्वर्ण, तीरंदाजी में दो स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

T20 World Cup से पहले मिताली राज की बड़ी भविष्यवाणी, ऐसे ही भारत रच पाएगा इतिहास