biodatamaker

karva chauth 2019 : बहुत मंगलकारी संयोग बन रहे हैं इस बार करवा चौथ पर, जानिए पूजा का शुभ समय

Webdunia
करवा चौथ कार्तिक मास की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 17 अक्टूबर 2019 को है। इस बार करवा चौथ पर एक विशेष संयोग बन रहा है। यह संयोग पूरे 70 साल बाद बन रहा है। इस बार 17 अक्टूबर को 6:48 पर चतुर्थी तिथि लग रही है। अगले दिन चतुर्थी तिथि सुबह 7:29 तक रहेगी। 
 
यह विशेष व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। इस दिन व्रत में सुबह सरगी खाई जाती है। 
 
इस बार उपवास का समय 13 घंटे 56 मिनट का है। सुबह 6:21 से रात 8:18 तक। इसलिए सरगी सुबह  6:21 से पहले ही खा लें।
 
वर्त में पूरे दिन निर्जला व्रत रख कर महिलाएं शाम को चांद को अर्घ्य देकर व्रत को तोड़ती हैं।

इस बार चांद 8:18 पर निकलेगा। व्रत की कहानी सुनने और पूजा का समय शाम 5:50 से 7:06 तक सबसे अच्छा है। 
 
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कुल मिलाकर 1 घंटे 15 मिनट का है।
 
शाम 5:50 से 7:06  तक 
ये मुहूर्त 1 घंटे 15 मिनट का है। 
 
उपवास का समय
 
सुबह 6:21 से रात 8:18 तक
उपवास का समय 13 घंटे 56 मिनट है। 
 
सामान्य रूप  से देश भर में चांद निकलने का समय: 8:18 रात
 
इस बार रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग होना अधिक मंगलकारी बना रहा है। यह योग बहुत ही मंगलकारी है और इस दिन व्रत करने से सुहागिनों को व्रत का फल मिलेगा। इस दिन चतुर्थी माता और गणेश जी की भी पूजा की जाती है।  
 
इस दिन सुहागिन स्त्रियां व्रत रखें तो उनके पति की उम्र लंबी होती है और उनका गृहस्थ जीवन सुखमय होता है। वैसे तो पूरे देश में इस त्यौहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं लेकिन उत्तर भारत खासकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश आदि में इसका अतिरिक्त महत्व है। 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख