Hanuman Chalisa

Karwa Chauth Saral Puja Vidhi : करवा चौथ व्रत की यह है सबसे सरल और सही विधि, व्रत का मिलेगा 100 गुना फल

Webdunia
यह है करवा चौथ के व्रत और पूजन की उत्तम व सरल विधि, इस प्रकार आसान तरीके से व्रत करने पर भी व्रत का 100 गुना फल मिलेगा।
 
  1. सूर्योदय से पहले स्नान करके व्रत रखने का संकल्प लें।
  2. फिर मिठाई, फल, सेंवई और पूड़ी की सरगी ग्रहण कर व्रत शुरू करें।
  3. संपूर्ण शिव परिवार और श्रीकृष्ण की स्थापना करें।
  4. गणेश जी को पीले फूलों की माला, लड्डू और केले चढ़ाएं।
  5. भगवान शिव और पार्वती को बेलपत्र और श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें।
  6. श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री और पेड़े का भोग लगाएं।
  7. उनके सामने मोगरा या चन्दन की अगरबत्ती और घी का दीपक जलाएं।
  8. मिटटी के कर्वे पर रोली से स्वस्तिक बनाएं।
  9. कर्वे में दूध, जल और गुलाब जल मिलाकर रखें और रात को छलनी के प्रयोग से चंद्र दर्शन करें और चन्द्रमा को अर्घ्य दें।
  10. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार जरूर करें, इससे सौंदर्य बढ़ता है।
  11. इस दिन करवा चौथ की कथा कहनी या फिर सुननी चाहिए।
  12. कथा सुनने के बाद अपने घर के सभी बड़ों का चरण स्पर्श करना चाहिए।
 
पति की दीर्घायु की कामना कर पढ़ें यह मंत्र: -
 
'नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।'
 
करवे पर 13 बिंदी रखें और गेहूं या चावल के 13 दाने हाथ में लेकर करवा चौथ की कथा कहें या सुनें। कथा सुनने के बाद करवे पर हाथ घुमाकर अपनी सासुजी के पैर छूकर आशीर्वाद लें और करवा उन्हें दे दें। 13 दाने गेहूं के और पानी का लोटा या टोंटीदार करवा अलग रख लें।
 
विशेष : चन्द्रमा निकलने के बाद छलनी की ओट से उसे देखें और चन्द्रमा को अर्घ्य दें। इसके बाद पति से आशीर्वाद लें। उन्हें भोजन कराएं और स्वयं भी भोजन कर लें। पूजन के पश्चात आस-पड़ोस की महिलाओं को करवा चौथ की बधाई देकर पर्व को संपन्न करें।

करवा चौथ की सरल संपूर्ण पौराणिक कथा यहां पढ़ें
करवा चौथ पूजन का पाना देखने के लिए क्लिक करें Karva Chauth Webdunia Special

 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं और स्टेटस, देखते ही खुश हो जाएगा मन

पुण्यतिथि विशेष: गुरु हरि किशन कौन थे, जानें 'बाल गुरु' का सिख धर्म में योगदान

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर क्या करें और क्या नहीं करें?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (1 अप्रैल, 2026)

अगला लेख