biodatamaker
✕

karva chauth 2019 : सावधान, करवा चौथ पर बिल्कुल न पहनें ये 5 रंग, कारण जानकर चौंक जाएंगे

Webdunia
सुहाग के सुंदर रंगों से सजा करवा चौथ का व्रत इस वर्ष 17 अक्टूबर को आ रहा है। यह पर्व महिलाओं के लिए सबसे खास होता है। वर्ष भर उन्हें इस व्रत की प्रतीक्षा रहती है। पर्व आने से पूर्व उनके विशेष परिधान भी तैयार होने लगते हैं। वैसे तो सभी रंग निर्दोष होते हैं लेकिन पारंपरिक रूप से कुछ रंगों को शुभ कार्य से दूर रखा जाता है। आइए जानें सौभाग्य के इस त्योहार पर किन 5 रंगों से बचना चाहिए। 
 
काला : यह रंग अशुभता का प्रतीक है। इस रंग का प्रयोग सिवाय मंगलसूत्र के दानों के परिधान या श्रृंगार में न करें।  
 
सफेद : यह रंग यू तो शांति और सौम्यता का प्रतीक है लेकिन सादगी का यह रंग श्रृंगार के पर्व पर वर्जित माना जाता है। उपवास वाले दिन महिलाओं को किसी अन्य व्यक्ति को शकर, दूध, दही, चावल और सफेद वस्त्र नहीं देने चाहिए।
 
नीला : यह रंग अत्यंत खूबसूरत है लेकिन उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कुछ भागों में मोर की गर्दन वाले नीले रंग को पूजा कार्यों में नहीं शामिल किया जाता है। अत: इस दिन इस रंग से भी बचें।  
 
भूरा : यह रंग भी आंखों को नहीं लुभाता है और त्योहार पर कोशिश यह होनी चाहिए कि आंखों को सुंदर लगने वाले रंग ही पहने जाएं। यूं भी यह रंग राहु और केतु का प्रतिनिधित्व करता है। अत: भूरे रंग से भी यथासंभव बचें। 
 
स्लेटी या कोई भी दबा हुआ हल्का रंग : स्लेटी और इस तरह के मटमैले दबे रंग फैशन में इन हो सकते हैं लेकिन शुभ कार्यों में इनसे बचा जाना चाहिए।   
 
करवा चौथ वाले दिन महिलाओं को विशेष तौर पर लाल परिधान ही पहनने चाहिए क्योंकि लाल रंग हिन्दू धर्म में शुभ का प्रतीक माना जाता है। इसके अतिरिक्त केसरिया, पीला, हरा, गुलाबी, मेजेंटा, महरून और शोख जामूनी रंग पहने जा सकते हैं। जहां तक संभव हो अपनी शादी का जोड़ा ही व्रत के दिन पहनें। 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Chhath puja 2026: छठ पूजा 2026 में कब है?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अटला तद्दे पर्व 2026: दक्षिण भारत में करवा चौथ की तरह रखा जाता है यह व्रत, जानें परंपरा और पूजा विधि

28 या 29 अक्टूबर 2026 कब है करवा चौथ?

करवा चौथ 2026: आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए

अगला लेख