Hanuman Chalisa

करवा चौथ पर बचें इन 5 रंगों से... जानिए क्यों?

Webdunia
सुहाग के सुंदर रंगों से सजा करवा चौथ का व्रत इस वर्ष 8 अक्टूबर को आ रहा है। यह पर्व महिलाओं के लिए सबसे खास होता है। वर्ष भर उन्हें इस व्रत की प्रतीक्षा रहती है। पर्व आने से पूर्व उनके विशेष परिधान भी तैयार होने लगते हैं। वैसे तो सभी रंग निर्दोष होते हैं लेकिन पारंपरिक रूप से कुछ रंगों को शुभ कार्य से दूर रखा जाता है। आइए जानें सौभाग्य के इस त्योहार पर किन 5 रंगों से बचना चाहिए। 
 
काला : यह रंग अशुभता का प्रतीक है। इस रंग का प्रयोग सिवाय मंगलसूत्र के दानों के परिधान या श्रृंगार में न करें।  
 
सफेद : यह रंग यू तो शांति और सौम्यता का प्रतीक है लेकिन सादगी का यह रंग श्रृंगार के पर्व पर वर्जित माना जाता है। उपवास वाले दिन महिलाओं को किसी अन्य व्यक्ति को शकर, दूध, दही, चावल और सफेद वस्त्र नहीं देने चाहिए।
 
नीला : यह रंग अत्यंत खूबसूरत है लेकिन उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कुछ भागों में मोर की गर्दन वाले नीले रंग को पूजा कार्यों में नहीं शामिल किया जाता है। अत: इस दिन इस रंग से भी बचें।  
 
भूरा : यह रंग भी आंखों को नहीं लुभाता है और त्योहार पर कोशिश यह होनी चाहिए कि आंखों को सुंदर लगने वाले रंग ही पहने जाएं।  यह रंग राहु और केतु का प्रतिनिधित्व करता है। अत: भूरे रंग से भी यथासंभव बचें। 
 
स्लेटी या कोई भी दबा हुआ हल्का रंग : स्लेटी और इस तरह के मटमैले दबे रंग फैशन में इन हो सकते हैं लेकिन शुभ कार्यों में इनसे बचा जाना चाहिए।   
 
करवा चौथ वाले दिन महिलाओं को विशेष तौर पर लाल परिधान ही पहनने चाहिए क्योंकि लाल रंग हिन्दू धर्म में शुभ का प्रतीक माना जाता है। इसके अतिरिक्त केसरिया, पीला, हरा, गुलाबी, मेजेंटा, महरून और शोख  रंग पहने जा सकते हैं। जहां तक संभव हो अपनी शादी का जोड़ा ही व्रत के दिन पहनें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

सूर्य दक्षिणायन 2026: 21 जून से या कर्क संक्रांति से? जानिए कब शुरू होता है उत्तरायण पर्व

Weekly Horoscope 22-28 June 2026: इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 22–26 June 2026: 22 से 28 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

धूमावती जयंती 2026: मां धूमावती की पूजा से मिलेगा विशेष आशीर्वाद और सिद्धियों का वरदान

21 जून: जब साल का सबसे लंबा दिन रचता है इतिहास

अगला लेख