हेमंत सोरेन का दावा, पेपर लीक के पैसों का झारखंड चुनाव में इस्तेमाल कर रही है भाजपा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 (11:50 IST)
Jharkhand elections 2024 : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वे मुर्गी चोरी जैसी घटनाओं की जांच करने में व्यस्त हैं जबकि उत्तर प्रदेश में हुए पेपर लीक के मामलों को भाजपा के इशारे पर वे छू भी नहीं रही है। सोरेन ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में भाजपा का शासन है वहां हुए पेपर लीक के मामलों में भाजपा का ही हाथ हैं। पार्टी इससे मिले धन का इस्तेमाल अपने चुनाव-प्रचार अभियान के लिए कर रही है।
 
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि झारखंड चुनाव में जो आप भाजपा के ताम-झाम देख रहे हैं वह सब सिर्फ और सिर्फ पेपर लीक के पैसों की वजह से है... ईडी, सीबीआई, एनआईए जो आज कल मुर्गी चोरी की भी जांच करने लगी है वह कभी भी पेपर लीक के मामलों की जांच क्यों नहीं करती है? इसलिए, क्योंकि भाजपा ही पर्चे लीक करवाती है और उस पैसे से वह चुनाव के बाद विधायक/सांसद खरीदती है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित सभी राज्यों में पेपर लीक होते गए। मध्यप्रदेश में तो व्यापमं ने ना जाने कितने बेगुनाहों की जान ले ली। झारखंड में एक परीक्षा लीक हुई, तो हमने तुरंत देश का सबसे कड़ा क़ानून बनाया, लेकिन भाजपा इसे काला कानून करार देते हुए राजभवन चली गई।
<

मेरे युवा साथियों,

2017 में उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार एक परीक्षा पूरी नहीं करा पायी - एक परीक्षा - क्यों ?

‼️ बात बात पर बुलडोज़र चला देने वाली सरकार - आख़िर एक लीक करने वाले को गिरफ़्तार क्यों नहीं कर पायी ? आख़िर क्यों किसी को 8 साल में सजा नहीं हुई।… pic.twitter.com/uKWWtKwg4f

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 15, 2024 >
उन्होंने कहा कि झारखंड में एक परीक्षा लीक हुई, हमने तुरंत देश का सबसे कड़ा क़ानून बनाया। किसने विरोध किया, भाजपा ने। बाबूलाल मरांडी उसे काला कानून बता राज भवन गए, बाद में हुबहू वही कानून केंद्र ने अपना लिया। 

सोरेन ने दावा किया कि अगर उन्हें ईडी और सीबीआई द्वारा झूठे मुकदमों में परेशान नहीं किया गया होता तो उन्होंने सरकार में कई नए पद सृजित किए होते और बड़े पैमाने पर भर्तियां सुनिश्चित की होतीं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अगला लेख
More