हनुमानजी पूरा नारियल निगलकर आधा लौटा देते हैं इस तरह से, अनोखी है मूर्ति

Webdunia
हनुमानजी इस युग के सबसे जागृत देव हैं। वे आज भी सशरीर इस धरती पर उपलब्ध है। हनुमानजी के भारत में हजारों मंदिर हैं लेकिन उनमें से सैंकड़ों मंदिर चमत्कारी भी है। हालांकि हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं वह वहां की मूर्ति बड़ी ही अनोखी है। आओ जानते हैं कि क्या है इस मूर्ति की खासियत।
 
कहां है यह मंदिर : गुजरात के बोटाद शहर के पास सारंगपुर में स्थित है यह हनुमान मंदिर। यहां हनुमानजी को मारुति नंदन कहा जाता है।
 
क्या होता है यहां खास : यहां मारुति नंदन को नारियल अर्पित करने के बजाय उनके मुख में नारियल को अर्पित किया जाता है। मूर्ति के मुख में अर्पित किया गया पूरा नारियल हाथ के रास्ते में आधा निकलकर पुन: भक्त को दे दिया जाता है। मूर्ति नारियल का अर्ध भाग हाथ से भक्त को वापस दे देती है, शेष भाग स्वतः ही हनुमान जी को अर्पित हो जाता है।

<

गुजरात के बोटाद शहर के पास सारंगपुर हनुमान मंदिर अनूठा है।यहां मारुतिनंदन को नारियल चढ़ाया जाता है, जिसे उनके मुख में रखा जाता है। प्रभु आधा नारियल भक्त को वापस हाथ से देते है जबकि शेष भाग हनुमानजी को चढ़ाया जाता है।अद्धभुत अविश्वसनीय अकल्पनीय अतुलनिय दिव्य अलौकिक! जय हनुमान! pic.twitter.com/ev7i1hTxk1

— Sumita Shrivastava (@Sumita327) February 28, 2023 >
मूर्ति की खासियत : यहां की मूर्ति के मुख में एक मशीन लगाई गई है, जो नारियल को 2 भागों में विभक्त करके एक भाग को रखकर दूसरे भाग को अपने हाथ से भक्तों को दे देती है। भीतर रह गया भाग प्रशासन भोग रूप में इसका उपयोग करता है। मंदिर प्रशासन के अनुसार मंदिरों में नारियल तोड़ने के कारण अस्वच्छ रहता है, अतः ऐसी मूर्ति का निर्माण करवाया गया, जिससे भगवान को प्रसाद भी अर्पित हो जाए एवं अस्वच्छता भी न हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इजराइल के दुश्मन क्यों है ईरान सहित सभी मुस्लिम देश?

12 जून से मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम, 5 माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य

वट सावित्री व्रत दो बार क्यों मनाया जाता है?

शनि देव को अतिप्रिय हैं ये चार फूल: शनि जयंती पर चढ़ाने से दूर होंगे शारीरिक तथा मानसिक कष्ट

वट सावित्री व्रत के दिन नहीं मिले बरगद का पेड़ तो ऐसे करें पूजा

Aaj Ka Rashifal: आज आपके जीवन में क्या बदलाव आ सकते हैं? जानें 26 मई का राशिफल

26 मई 2025 : आपका जन्मदिन

26 मई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: 25 मई का दैनिक राशिफल, जानें आपके लिए क्या है आज के दिन के संकेत

25 मई 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख