Hanuman Chalisa

साल का पहला मंगलवार : जानिए कैसे प्रसन्न करें पवनपुत्र हनुमान जी को

Webdunia
मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (14:45 IST)
Hanuman Puja: वर्ष 2023 के पहले मंगलवार को यदि हनुमानजी की कृपा प्राप्त करने से चूक गए हैं तो शनिवार को भी उन्हें प्रसन्न करके उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है। बजरंगबली को प्रसन्न करने के कई उपाय है लेकिन हम यहां बता रहे हैं मात्र ऐसा 10 उपाय कि जिससे रामदूत हनुमानजी को बहुत आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है।
 
1. चोला चढ़ाएं : मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। बीड़ा अर्पण करें और गुड़ एवं चने का प्रसाद चढ़ाएं।
 
2. हनुमान चालीसा का पाठ : मंगलवार या शनिवार के दिन श्रीहनुमान चालीसा या श्रीहनुमान वडवानल स्तोत्र का पाठ करें। वह भी एक ही जगह बैठकर।
 
3. दीपक : हनुमानजी के समक्ष तीन कोनों वाला दीपक जलाएं। दीपक में चमेली का तेल हो।
 
4. मंत्र जप : 'ॐ श्री हनुमंते नमः का प्रतिदिन 108 बार जाप करें या साबरमंत्र को सिद्ध करें।
5. सुंदरकाण्ड : माह में एक बार सुंदरकांड और बजरंगबाण का पाठ करें।
 
6. हनुमान भोग : हनुमानजी को मंगलवार, शनिवार या हनुमान जयंती पर केसरिया बूंदी लड्‍डू, इमरती, बेसन के लड्डू, चूरमा, मालपुआ या मलाई-मिश्री के लड्डू का भोग लगाएं।
 
7. विधिवत पूजा : मंगलवार को विधिवत रूप से हनुमानजी की पूजा करें। हनुमानजी के साथ ही भगवान राम, लक्ष्मण और जानकी माता की भी पूजा अच्छे से करें। 
 
8. व्रत रखें : मंगलवार या शनिवार के दिन विधिवत व्रत रखकर हनुमानजी के मंत्र का जप करें। 
 
9. पीपल के पत्ते : इस दिन पीपल के पत्ते पर रामनाम लिखकर उन्हें अर्पित करें या बरगद के पत्ते पर आटे का दीपक बनाकर रखें और उसमें चमेली का तेल डालकर उसे हनुमान मंदिर में ले जाकर प्रज्वलित करें।
 
10. बंदर को भोजन कराए : मंगलवार या शनिवार के दिन बंदर को भोजन नहीं तो गुड़ और चना खिला सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

बुधादित्य और गजलक्ष्मी योग का दुर्लभ संयोग, 5 राशियों पर होगी धन-वर्षा

Rambha Teej Date 2026: रम्भा तीज व्रत पूजन के मुहूर्त, उपाय और कथा

Muharram 2026: कब से शुरू हो रहा है मोहर्रम मास, जानें सही डेट

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 जून, 2026)

अगला लेख