dharma sangrah

हनुमान चालीसा की हर चौपाई मंत्र है, हनुमान जन्मोत्सव पर इन 8 का जाप देगा मनचाही खुशियां

Webdunia
इस वर्ष 19 अप्रैल 2019 को हनुमानजी की जयंती पंचांगों द्वारा मानी गई है। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तथा कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी- ग्रंथों के हिसाब से यह दोनों ही श्री हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाए जाते हैं।
 
हनुमान चालीसा की हर चौपाई ही मंत्र है। इनका जप कर अपनी समस्या का निवारण किया जा सकता है। रुद्राक्ष की माला पर हर मंत्र श्रद्धानुसार जपें।
 
(1) बल-ज्ञान-बुद्धि पाने के लिए-
 
'महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।'
 
(2) बल-बुद्धि-ज्ञान तथा विद्या प्राप्त करने हेतु-
 
'बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।'
 
(3) स्वास्थ्य लाभ, रोग तथा दर्द दूर करने के लिए-
 
'नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा।।'
 
(4) कठिन एवं असाध्य रोग से मुक्ति के लिए-
 
'राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा।।
लाय सजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।'
 
(5) संकटों से मुक्ति के लिए-
 
'संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमंत बलबीरा।।'
 
(6) भूत-प्रेत-भय से मुक्ति के लिए-
 
'भूत पिशाच निकट नहिं आवै।
महाबीर जब नाम सुनावै।।'
 
(7) कठिन कार्य करने के लिए-
 
'दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।'
 
(8) हनुमानजी एवं गुरु कृपा प्राप्त करने हेतु-
 
'जै जै जै हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।'
 
अपनी आवश्यकतानुसार मंत्र चुनकर हनुमानजी का पूजन कर घी, तिल, जौ, गुग्गल, लोभान, पंचमेवा, मिश्री मिलाकर यथाशक्ति जप कर बाद में हवन में 108 आहु‍ति डालें। मंत्र पढ़कर 'स्वाहा' का उच्चारण करें तथा बाद में नित्य एक माला जपें, कार्य नि‍श्चित होगा। पश्चात बटुक भोजन करवाएं।
 
शां‍ति प्राप्त करने हेतु एक सरल मंत्र है जिसके प्रयोग से शिव-हनुमान तथा रामचन्द्रजी की कृपा एकसाथ मिल जाती है।
 
'ॐ नम: शिवाय ॐ हं हनुमते श्री रामचन्द्राय नम:।'
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

कामिका एकादशी 2026: व्रत कब रखा जाएगा? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण समय और महत्व

Mangala Gauri Vrat 2026: श्रावण मास 2026: मंगला गौरी व्रत का महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

सावन 2026: क्यों माना जाता है इसे सबसे पवित्र और आध्यात्मिक महीना?

अगला लेख