Biodata Maker

हनुमान जयंती 2021 : 27 अप्रैल को कर लीजिए ये सरल उपाय, धन की कामना है तो अवश्य आजमाएं

Webdunia
हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस बार हनुमान जयंती 27 अप्रैल को है। हनुमान जयंती का बहुत ही खास महत्व होता है। वैसे तो हमेशा हनुमानजी अपने भक्तों पर कृपा रखते हैं और संकटों से उबारते हैं। हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान की पूजा-आराधना और कुछ उपायों का विशेष महत्व होता है। हनुमान जंयती पर उपवास जरूर करना चाहिए। इस विशेष अवसर पर हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली के दर्शन करते हुए उनकी प्रिय चीजों को उन्हें अवश्य ही अर्पित करना चाहिए।
 
हनुमान जयंती पर मंदिर में जाकर हनुमान जी के दर्शन करें और उनके सामने घी या तेल के दीपक प्रज्वलित करके 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं और जीवन की समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं।
 
हनुमान जयंती पर बजरंग बली को गुलाब की माला अवश्य अर्पित करें। हनुमान जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने का यह सबसे आसान उपाय है।
 
धन प्राप्ति के लिए हनुमान जयंती के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमानजी की प्रतिमा के आगे चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इसके अलावा सिंदूर लगाकर हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।
 
धन हानि से बचने के लिए हनुमान जयंती के दिन 11 पीपल के पत्ते लेकर उस पर श्रीराम नाम लिखें। यह पत्ते भगवान हनुमान को अर्पित कर दें। इस उपाय से धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी और मनोकामना पूर्ण होगी।
 
हनुमान जयंती के अवसर पर पान का विशेष बीड़ा बनवाकर भगवान हनुमान को अर्पित करें। इसके अलावा हनुमान मंदिर जाकर हनुमानजी के समक्ष एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें इसके बाद आसन लगाकर वहीं पर हनुमान जी का ध्यान करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

24 March Birthday: आपको 24 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अशोक अष्टमी: चैत्र नवरात्रि का वह पर्व जो मिटा देता है जीवन के समस्त शोक

रामनवमी 2026: प्रभु श्रीराम को लगाएं ये 5 खास भोग, तुरंत प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद

अगला लेख