Publish Date: Fri, 11 Apr 2025 (14:52 IST)
Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 (11:24 IST)
hanuman chalisa padhne ki sahi vidhi: चैत्र माह की पूर्णिमा को हनुमान जयंती रहेगी। इस बार 12 अप्रैल 2025 शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन भक्तजन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करते हैं। दोनों के ही पाठ को करने का सही तरीका या विधि का जानना जरूरी है तभी उसका फल मिलता है। सभी तरीकों से सबसे जरूरी है भक्ति का भाव होना।
ALSO READ: हनुमान चालीसा पढ़ने का सही समय क्या है?
हनुमान चालीसा पाठ करने का तरीका विधि:- (Method Vidhi tarika of reciting Hanuman Chalisa):
1. शुद्धता: हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान ब्रह्मचर्य, पवित्रता, शुद्धता, साफ सफाई का ध्यान रखें। स्नान आदि से निवृत्त होकर पाठ करें।
2. स्थान : हनुमान चालीसा एक पवित्र जगह पर बैठकर ही करना चाहिए।
3. वस्त्र : पाठ के दौरान सिर्फ एक वस्त्र पहनकर ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।
4. आसन : हनुमान मूर्ति या चित्र को लकड़ी के पाठ पर लाल कपड़ा बिछाकर स्थापित करें और खुद कुश के आसन पर बैठें।
5. अर्पण : पाठ करने के पहले उनके चित्र या मूर्ति को जल से पवित्र करके उन्हें तुलसी माला या जनेऊ पहनाएं। भोग अर्पण करें।
6. दीपक : पाठ के पहले दीप प्रज्वलित करें। दीपक में लाल सूत (धागे) की बाती और चमेली का तेल या गाय का घी होना चाहिए।
7. आह्वान : हनुमान चालीसा का पाठ करने के पहले उनका और श्रीरामजी का आह्वान करें। आवाहन मंत्र को पढ़ें।
8. समय : हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए समय निर्धारित करना चाहिए।
9. मध्यम स्वर : पाठ ऊंचे या एकदम नीचे स्वर में अशुद्ध उच्चारण के साथ न करें। मध्यम स्वर में पाठ करें।
10. प्रसादम: पाठ करने के बाद आरती करें और फिर प्रसाद वितरण करें।
100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। सौ बार नहीं कर सको तो 11 बार करो। 11 बार न हो तो 9 बार करो। 9 बार नहीं कर सको तो 7 बार करो। 7 बार न कर सको तो 5 बार करो और 5 बार न कर सको तो 3 बार करो और 3 बार भी नहीं कर सकते हो तो 1 बार प्रतिदिन करो।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें