Biodata Maker

श्रीकृष्‍ण के रिश्तों की 20 रोचक बातें, जानकर हैरान रह जाएंगे

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (18:30 IST)
भगवान श्रीकृष्ण ने हर रिश्ता बड़ी ही ईमानदारी से निभाया और हर रिश्तों को उन्होंने महत्व दिया। उनके कुछ रिश्ते बड़े उलझे हुए तो कुछ एकदम सुलझे हुए थे। आओ जानते हैं उनके रिश्तों की रोचक 20 बातें जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 
 
 
1. भगवान् श्री कृष्ण की परदादी 'मारिषा' व सौतेली मां रोहिणी (बलराम की मां) 'नाग' जनजाति की थीं। श्रीकृष्ण की और भी कई सौतेली माएं थी। उन्हें रोहिणी और यशोदा ने पाला था। यशोदा उनकी न तो सगी मां थीं और न ही सौतेली मां।
 
2. भगवान श्री कृष्ण से जेल में बदली गई यशोदापुत्री का नाम एकानंशा था, जो आज विंध्यवासिनी देवी के नाम से पूजी जातीं हैं। असल में वह योगमाया थीं।
 
3. श्रीकृष्‍ण के 6 भाइयों को कंस ने मार दिया था और सातवें भाई को योगमाया ने देवकी के गर्भ से निकालकर वसुदेव की दूसरी पत्नी रोहिणी के गर्भ में डाल दिया था। इस तरह देखा जाए तो बलराम जी श्रीकृष्‍ण के सगे भाई भी थे और सौतेले भी।
 
4. श्रीकृष्‍ण के सखा थे अर्जुन लेकिन अर्जुन उनकी बुआ कुंती के पुत्र होने के नाते वह उनका भाई भी था। दूसरी ओर श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा ने अर्जुन से विवाह किया था तो इस नाते से अर्जुन उनका जीजा भी था। 
 
5. दुर्योधन की पुत्री लक्ष्मणा से श्रीकृष्ण के पुत्र सांब का विवाह हुआ था। इस नाते श्रीकृष्‍ण और दुर्योधन दोनों ही समधी थे।
 
6. श्रीकृष्ण की 8 पत्नियां थीं- रुक्मणि, जाम्बवन्ती, सत्यभामा, कालिन्दी, मित्रबिन्दा, सत्या, भद्रा और लक्ष्मणा। उक्त सभी से उन्होंने अनोखी परिस्थिति में विवाह किया था। मित्रविन्द श्रीकृष्ण की बुआ राज्याधिदेवी की कन्या थी। राज्याधिदेवी की बहिन कुंति थी।
 
7. भगवान् श्रीकृष्ण की प्रेमिका राधा सहित राधा की अष्ट सखियां भी थीं। अष्टसखियों के नाम हैं- 1. ललिता, 2. विशाखा, 3. चित्रा, 4. इंदुलेखा, 5. चंपकलता, 6. रंगदेवी, 7. तुंगविद्या और 8. सुदेवी।
 
8. ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार सखियों के नाम इस तरह हैं- चन्द्रावली, श्यामा, शैव्या, पद्या, राधा, ललिता, विशाखा तथा भद्रा। कुछ जगह ये नाम इस प्रकार हैं- चित्रा, सुदेवी, ललिता, विशाखा, चम्पकलता, तुंगविद्या, इन्दुलेखा, रंगदेवी और सुदेवी। कुछ जगह पर ललिता, विशाखा, चम्पकलता, चित्रादेवी, तुंगविद्या, इन्दुलेखा, रंगदेवी और कृत्रिमा (मनेली)। इनमें से कुछ नामों में अंतर है।
 
9. भगवान श्रीकृष्ण के कई बाल सखा थे। जैसे मधुमंगल, सुबाहु, सुबल, भद्र, सुभद्र, मणिभद्र, भोज, तोककृष्ण, वरूथप, श्रीदामा, सुदामा, मधुकंड, विशाल, रसाल, मकरन्‍द, सदानन्द, चन्द्रहास, बकुल, शारद और बुद्धिप्रकाश आदि। उद्धव और अर्जुन बाद में सखा बने। बलराम उनके बड़े भाई थे और सखा भी।
 
10. कृष्ण के भाइयों में नेमिनाथ, बलराम और गद थे।
 
11. श्रीकृष्‍ण के माता पिता वसुदेव और देवकी थे, परंतु उनके पालक माता पिता नंदबाबा और माता यशोदा थीं। श्रीकृष्‍ण ने इन्हीं के साथ अपनी सभी सौतेली माता रोहिणी आदि सभी के सात बराबरी का रिश्ता रखा।
 
12. श्रीकृष्‍ण की बुआ कुंती और सुतासुभा थी। कुंती के पुत्र पांडव थे तो सुतासुभा का पुत्र शिशुपाल था।
 
13. श्रीकृष्ण ने अपने भांजे अभिमन्यु को शिक्षा दी थी और उन्होंने ही उसके पुत्र की गर्भ में रक्षा की थी।
 
14. कृष्ण की 3 बहनें थीं- एकानंगा (यह यशोदा की पुत्री थीं), सुभद्रा और द्रौपदी (मानस भगिनी)।
 
15. भगवान श्रीकृष्ण के गुरु सांदीपनी थे। उनका आश्रम अवंतिका (उज्जैन) में था। उनका अपने गुरु से भी अनोखा रिश्ता था।
 
16. सांदीपनी के अलावा उनके गुरु गर्ग ऋषि, घोर अंगिरस, नेमिनाथ, वेदव्यास आदि थे। 
 
17. यह भी कहा जाता है कि जैन परंपरा के मुताबिक, भगवान श्री कॄष्ण के चचेरे भाई तीर्थंकर नेमिनाथ थे जो हिंदू परंपरा में घोर अंगिरस के नाम से प्रसिद्ध हैं।
 
18. द्रौपदी से श्रीकृष्ण का अनूठा रिश्‍ता था। श्रीकृष्‍ण दौप्रदी को अपनी बहन समान ही मानते थे। दोनों का संबंध प्रगाढ़ था।
 
19.  कुंती श्रीकृष्ण के पिता वसुदेव की बहन और भगवान कृष्ण की बुआ थीं। कुंति का पुत्र होने के कारण कर्ण भगवान श्री कृष्ण का भाई था।
 
20. शिशुपाल श्रीकृष्‍ण की दूसरी बुआ का लड़का था जिसका श्रीकृष्ण ने वध कर दिया था। इसके अलावा श्रीकृष्ण को अपने मामा कंस का वध भी करना पड़ा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

Phalgun Festivals List 2026 : हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह, फाल्गुन मास, जानिए इसका महत्व और व्रत त्योहारों की लिस्ट

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब रहेगा, भारत में सूतककाल का समय क्या है?

मकर राशि में त्रिग्रही योग से बने रुचक और आदित्य मंगल योग, 4 राशियों की किस्मत चमकाएंगे

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

सभी देखें

धर्म संसार

Yashoda Jayanti 2026: यशोदा जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 फरवरी, 2026)

07 February Birthday: आपको 7 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 फरवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

अगला लेख