Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2020 : Janmashtami के दिन श्रीकृष्ण प्रसन्न होंगे इन 10 चीजों से

Advertiesment
हमें फॉलो करें जन्माष्टमी
12 अगस्त 2020 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का शुभ पर्व है। इस दिन श्री कृष्ण को प्रिय सामग्री समर्पित करने से कान्हा का विशेष आशीर्वाद मिलता है। आइए जानें वह 10 चीजें क्या है?  
राखी : कान्हा जी और बलराम जी को राखी बांधें। 
तुलसी : कान्हा पूजन में तुलसी का प्रयोग जरूर करें।
शंख : जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के नंदलाल स्वरूप का शंख में दूध डालकर अभिषेक करें।
फल व अनाज : कृष्ण जन्माष्टमी के दिन धार्मिक स्थल पर जाकर फल और अनाज दान करें।
गाय-बछड़ा : इस दिन गाय-बछड़े की नन्ही प्रतिमा लाने से भी धन और संतान संबंधी चिंताएं दूर होती हैं।
मोर पंख: मोर पंख श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। अत: जन्माष्टमी पूजन में इसे जरूर चढ़ाएं।
पारिजात : हारसिंगार, पारिजात या शैफाली के फूल श्रीकृष्ण को बहुत पसंद है। अपनी पूजन में इनका प्रयोग करें।
चांदी की बांसुरी : इस दिन चांदी की बांसुरी को लाकर कान्हा को चढ़ाएं। बाद में पूजन संपन्न होने के बाद इसे अपने पर्स में हिफाजत से रखें।
माखन-मिश्री : जन्माष्टमी के दिन माखन और मिश्री का भोग लगाकर 1 साल से छोटे बच्चों को अपनी अंगुली से चटाएं।
झूला : इस दिन सुंदर सुसज्जित झूला लाकर उसमें कान्हा जी बिठाएं।
ALSO READ: जन्माष्टमी 2020 : भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़े रोचक 10 रहस्य

जन्माष्टमी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2020 : कब मनाएं पर्व,कैसे करें पूजा, क्या है मुहूर्त