Hanuman Chalisa
✕

जानिए श्रीकृष्ण की मृत्यु का रहस्य, कौन था उन्हें मारने वाला बहेलिया...

Webdunia
महाभारत युद्ध की समाप्ति के बाद जब युधिष्ठर का राजतिलक हो रहा था, तब कौरवों की माता गांधारी ने महाभारत युद्ध के लिए श्रीकृष्ण को दोषी ठहराते हुए श्राप दिया, कि जिस प्रकार कौरवों के वंश का नाश हुआ है ठीक उसी प्रकार यदुवंश का भी नाश होगा। शाप के चलते श्रीकृष्ण द्वारिका लौटकर यदुवंशियों को लेकर प्रभास क्षेत्र में आ गए। कुछ दिनों बाद महाभारत-युद्ध की चर्चा करते हुए सात्यकि और कृतवर्मा में विवाद हो गया।
 
सात्यकि ने गुस्से में आकर कृतवर्मा का सिर काट दिया। इससे उनमें आपसी युद्ध भड़क उठा और वे समूहों में विभाजित होकर एक-दूसरे का संहार करने लगे। 
 
नहीं हुआ था यदुवंश का नाश : इस लड़ाई में श्रीकृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न और मित्र सात्यकि समेत लगभग सभी यदुवंशी मारे गए थे। केवल बब्रु और दारूक ही बचे रह गए थे, जिन्होंने बाद में यदुवंश को आगे बढ़ाया। 
 
श्रीकृष्ण की मृत्यु का रहस्य : द्वारिका को उन्होंने अपना निवास स्थान बनाया और सोमनाथ के पास स्थित प्रभास क्षेत्र में उन्होंने देह छोड़ दी। दरअसल भगवान कृष्ण इसी प्रभाव क्षेत्र में अपने कुल का नाश देखकर बहुत व्यथित हो गए थे। वे तभी से वहीं रहने लगे थे। एक दिन वे एक वृक्ष के नीचे विश्राम कर रहे थे तभी किसी बहेलिये ने उनको हिरण समझकर तीर मार दिया। यह तीर उनके पैरों में जाकर लगा और तभी उन्होंने देह त्यागने का निर्णय ले लिया। 
 
एक दिन वे इसी प्रभाव क्षेत्र के वन में एक पीपल के वृक्ष के नीचे योगनिद्रा में लेटे थे, तभी ‘जरा’नामक एक बहेलिए ने भूलवश उन्हें हिरण समझकर विषयुक्त बाण चला दिया, जो उनके पैर के तलवे में जाकर लगा और भगवान श्रीकृष्ण ने इसी को बहाना बनाकर देह त्याग दी। लेकिन यह भी उनकी एक लीला ही थी। 
 
वानरराज बाली ही था जरा बहेलिया : पौराणिक मान्यताओं अनुसार प्रभु ने त्रेता में राम के रूप में अवतार लेकर बाली को छुपकर तीर मारा था। कृष्णावतार के समय भगवान ने उसी बाली को जरा नामक बहेलिया बनाया और अपने लिए वैसी ही मृत्यु चुनी, जैसी उन्होंने त्रेता युग में बाली को दी थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा

Lal Kitab Mesh Rashifal 2027: जून से पहले संभल जाएं मेष राशि वाले! शनि और राहु-केतु की चाल से बदलेंगे हालात, पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

17 November Birthday: आपको 17 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 17 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अक्षय नवमी पर क्यों होती है माँ जगद्धात्री की पूजा? जानिए वह पौराणिक कथा जब देवी ने तोड़ा था देवताओं का घमंड

गोपाष्टमी पर कर लें ये 3 अचूक उपाय, साल भर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि; जानें इस पर्व से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

घर पर तुलसी विवाह करने जा रहे हैं, तो भूलकर भी न करें ये गलती! जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूजा विधि और पूरी सामग्री लिस्ट

शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

अगला लेख