Hanuman Chalisa

14 अगस्त को है जन्माष्टमी, पढ़ें यह विशेष मनोकामना मंत्र

Webdunia
इस वर्ष जन्माष्टमी को लेकर मतभेद है। लेकिन सभी तरह से निर्दोष तिथि 14 अगस्त 2017 को है। अत: इस दिन जन्माष्टमी मनाई जाएगी।  समस्या निवारण के लिए यह दिन अत्यंत उपयुक्त है। विविध कष्टों से मुक्ति के लिए इन विशेष मंत्रों का जाप करें। 
 
ALSO READ: श्री कृष्ण पूजा के 6 आश्चर्यजनक लाभ, जानिए इन मंत्रों से
 
(1) दरिद्रता निवारण के लिए- 'श्री हरये नम:' का यथाशक्ति जप करें तथा श्रीकृष्ण भगवान के विग्रह का पंचोपचार पूजन कर पंचामृत का नेवैद्य लगाएं।
 
(2) सुख-शांति के लिए- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जप करें। श्रीकृष्ण भगवान के विग्रह का पंचामृत से अभिषेक कर मेवे का नेवैद्य लगाएं। यह मंत्र कल्पतरु है।
 
(3) विपत्ति से बचने के लिए- 'श्रीकृष्ण शरणं मम्' का जप करें।

ALSO READ: आ रही है जन्माष्टमी, पढ़ें भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र जन्म कथा
 
(4) शांति तथा मोक्ष प्राप्ति के लिए- 'ॐ क्लीं हृषिकेशाय नम:' का जप करें।
 
(5) विवाह के लिए- 'श्री गोपीजन वल्लभाय स्वाहा' का जप करें तथा राधाकृष्ण के विग्रह का पूजन करें।
 
(6) घर में सुख-शांति के लिए- 'ॐ नमो भगवते रुक्मिणी वल्लभाय स्वाहा' का जप करें तथा श्रीकृष्ण-रुक्मणी का चित्र सामने रखें।
 
(7) संतान प्राप्ति के लिए- निम्न मंत्र की 1 माला नित्य करें। निश्चित ही संतान प्राप्ति होती है तथा उच्चारण का विशेष ध्यान रखें।
 
'ॐ देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते।
देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।' 
 
(8) धन-संपत्ति के लिए- 'ॐ श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नम:'। श्री लक्ष्मी-विष्णु की प्रतिमा रखकर पंचोपचार पूजन कर जपें।

ALSO READ: कब मनेगी जन्माष्टमी, 14, 15 या 16
 
(9) शत्रु शांति के लिए भगवान नृ‍सिंह की सेवा अत्यंत लाभदायक है। निम्न मंत्र की एक माला नित्य करने से शत्रु शांति, टोने-टोटके, भूत-प्रेत आदि से बचाव होता है-
 
'ॐ उग्र वीरं महाविष्णुं ज्वलंतं सर्वतोमुखम्।
नृ‍सिंह भीषणं भद्रं, मृत्युं-मृत्युं नमाम्यहम्।।' 
 
उपरोल्लिखित मंत्रों में पूजन में तुलसी का प्रयोग अवश्य करें। 

ALSO READ: कैसे करें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत, 10 जरूरी बातें


 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख