Publish Date: Tue, 05 Sep 2023 (16:46 IST)
Updated Date: Thu, 22 Aug 2024 (11:38 IST)
krishna bhagwan ka prasad : 07 सितंबर 2023 बृहस्पति वार को भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाया जाएगा। मथुरा और वृंदावन में बाल गोपाल को झूले में विराजमान करके 56 तरह के भोग लगाकर उनकी अष्ट प्रहर पूजा की जाएगी। आओ जानते हैं कि भगवान श्री बालमुकुंद जी को कौन सा भोग लगता है और कौन सी प्रसाद अर्पित की जाती है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में 56 तरह के भोग और प्रसाद अर्पित किए जाते हैं। खासकर माखन और मिश्री तो अर्पित करते ही हैं। साथ ही उन्हें उनके पसंद के फूलों की माला भी अर्पित करते हैं। इसी के साथ उनके पसंद के फल भी चढ़ाते हैं।
कृष्ण फल : भगवान श्रीकृष्ण को आम, केला, नारियल, सेब, अमरूद, अनार, सीताफल, पपीता, खजूर, नील बदरी, आंवला, शहतूत, गन्ना और बेर आदि फल प्रिय है।
कृष्ण भोग : भगवान श्रीकृष्ण को साग, कढ़ी और पूरी के अलावा प्रमुख रूप से 8 भोजन प्रिय है- 1.खीर, 2.सूजी का हलुआ या लड्डू, 3.सिवइयां, 4.पूरनपोळी, 5.मालपुआ 6.केसर भात, 7.केले सहित सभी मीठे फल और 8.कलाकंद
कृष्ण प्रसाद : श्रीकृष्ण के उपरोक्त भोग के अलावा उन्हें 1.माखन-मिश्री, 2.पंचामृत, 3.नारियल, 4.सुखे मेवे और 5.धनिया पिंजरी का प्रसाद चढ़ाया जाता है।
कृष्ण मिठाई : पीले पेड़े, रसगुल्ला, मोहन भोग, मखाना पाग, घेवर, जलेबी, रबड़ी, बूंदी या बेसन के लड्डू, मथुरा के पेड़े आदि।