Hanuman Chalisa

श्री कृष्ण जन्माष्टमी कब है, 18 या 19 अगस्त 2022 को?

Webdunia
मंगलवार, 16 अगस्त 2022 (17:00 IST)
When is krishna janmashtami : भादो मास के कृष्‍ण पक्ष की अष्टमी को श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार श्रीकृष्ण का 5250वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस बार जन्माष्टमी का पर्व कब है? इसको लेकर भी कंफ्‍यूजन है कि जन्माष्टमी का पर्व 18 अगस्त को या कि 19 अगस्त 2022 को है? कई ज्योतिषियों का मानना है कि 18 अगस्त को मनाना चाहिए और कुछ का कहना है कि 19 अगस्त को मनाएं। आओ जानते हैं कि आखिर क्यों है कंफ्यूजन।
 
अष्टमी तिथि : 18 तारीख को सप्तमी तिथि रा‍त्रि 09:20 बजे तक तक रहेगी उसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी, जो अगले दिन यानी 19 अगस्त को रात्रि 10:59 तक रहेगी।
 
1. मध्यरात्रि : श्रीकृष्‍ण का जन्म अष्टमी तिथि की रात्रि को शून्यकाल में हुआ था, इसलिए शून्यकाल में ही उनका जन्मोत्सव मनाना चाहिए। शून्य काल रात्रि की 12 बजे रहता है। 19 तारीख को अष्‍टमी की तिथि रात्रि 10:59 तक रहेगी। इसलिए इस तारीख को मनाने का कोई मतलब नहीं।
 
2. आठवां मुहूर्त काल : श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि के आठवें मुहूर्त में जन्म हुआ था। यह आठवां मुहूर्त 19 अगस्त की शाम को रहेगा। इसलिए 19 अगस्त को ही जन्माष्टमी मनाएं।
3. उदयातिथि : यदि कोई तिथि रात्रि में प्रारंभ हो रही है तो फिर उदयातिथि को ही पर्व मनाया जाना चाहिए। उदयातिथि अर्थात यदि तिथि का प्रारंभ रात्रि में हो रहा है तो सूर्योदय के बाद ही पर्व मनाया जाता है। 
 
4. पंचांग : बहुत से पंचांग या कैलेंडरों में 19 अगस्त को जन्माष्टमी की तारीख बताई गई है। पंचांग के जानकारों के अनुसार 19 अगस्त को ही जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाना चाहिए।
 
निष्कर्ष : मथुरा श्रीजी पीठ के पीठाचार्य श्री आनंद बाबा के अनुसार जो रात्रि काल में मनाते हैं, सामान्य गृहस्थ और स्मार्तजनों के लिए 18 को जन्माष्टमी और जो दिन में मनाएं, वैष्णव सन्यासियों के लिए 19 अगस्त को जन्माष्टमी श्रेष्ठ है। अर्थात 18 अगस्त गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग जन्माष्टमी मनाएंगे। वहीं 19 अगस्त की जन्माष्टमी साधु-संत मनाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

गुंडिचा मंदिर क्यों है जगन्नाथ रथयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव? जानिए 5 खास बातें

भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानिए रथयात्रा से जुड़ी यह रोचक परंपरा

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

सभी देखें

धर्म संसार

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर करें ये 5 उपाय, सुख और समृद्धि में होगी बढ़ोतरी

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 जुलाई, 2026)

Guru Purnima 2026: इन 5 गुरुओं की पूजा से मिलेगा ज्ञान, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद

24 July Birthday: आपको 24 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख