Hanuman Chalisa

दही हांडी का त्योहार कब मनाया जाता है, क्या है इसका इतिहास

WD Feature Desk
गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (15:09 IST)
Krishna Janmashtami 2024: प्रतिवर्ष भाद्रपद की कृष्‍ण नवमी को मुंबई और गोवा में दही हांडी उत्सव मनाया जाता है। यह त्योहार कृष्‍ण जन्माष्टमी के एक दिन बाद मनाते हैं। यह एक प्रकार की खेल प्रतियोगिता है। इस बार 27 अगस्त 2024 सोमवार के दिन यह उत्सव रहेगा। मुंबई और गोवा के अलावा और भी कई क्षेत्रों में इस उत्सव का आयोजन किया जाता है।ALSO READ: कृष्‍ण जन्माष्टमी पर इस बार बन रहे हैं वही द्वापर युग वाले दुर्लभ योग जो बने थे 5251 वर्ष पहले
 
इतिहास : भगवान श्रीकृष्‍ण अपने बचपन में वृंदावन में रहते थे। यह स्थान उनकी बाल लीलाओं का स्थान है। यहां पर वे ब्रजवासियों के यहां अपने मित्रों के साथ माखन चोरी करके खाते थे। जब यह बात वहां की महिलाओं को पता चली तो वे अपनी माखन की मटकी को छत से लटकाकर रखने लगी। यह देखकर बालकृष्ण ने एक युक्ति अपनाई और वे अपने सखाओं के साथ मानव पर्वत बनानकर हांडी से दही और माखन चुराना प्रारंभ कर दिया। भगवान कृष्ण की दही चुराने की यह बाल लीला अब भारतीय लोककथा और कला का अभिन्न हिस्सा बन गई। तभी से दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाने लगा। जो ग्रुप इस हांडी को फोड़ देता है उसको इनाम मिलता है।ALSO READ: krishna janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार बन रहे हैं दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा आशीर्वाद
 
गोविन्दा आला रे! - यह जय-घोष समय के साथ दही-हाण्डी उत्सव की पहचान बन चुका है।
 
दही हांडी प्रतियोगिता : मुंबई और गोवा में दही-हाण्डी प्रतियोगिता का आयोजन होता है। महाराष्ट्र में दही-हाण्डी उत्सव को गोपालकाला के नाम भी जाता जाता है। प्रति वर्ष युवाओं की सैकड़ों टोलियाँ दही-हाण्डी प्रतिस्पर्धा में भाग लेती हैं। दही-हाण्डी की प्रतियोगिता को अधिक चुनौतीपूर्ण बनाने के लिए हाण्डी को भूमि से कई फीट ऊपर किसी खुले स्थान अथवा चौराहे पर बांधा जाता है। युवाओं के दही-हाण्डी तक पहुंचने के प्रयासों को लड़कियां पानी अथवा कोई चिकना पदार्थ डालकर विफल करने का प्रयास करती हैं। उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षों में दही-हाण्डी प्रतियोगिता की पुरुस्कार राशि 1 करोड़ भारतीय रुपयों तक पहुंच चुकी है।ALSO READ: Janmashtami Aarti : जन्माष्टमी विशेष, भगवान श्री कृष्ण की आरती

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

अमरनाथ गुफा के 6 बड़े रहस्य: आखिर कितने हजार साल पुरानी है यह पवित्र यात्रा?

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

मंगल का रोहिणी नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन: इन 5 राशियों को मिल सकता है अचानक धन लाभ और करियर में तरक्की

अगला लेख