जन्माष्टमी 2021 : श्री कृष्ण के शरीर के 5 चमत्कारिक रहस्य

अनिरुद्ध जोशी
श्रीकृष्‍ण का जन्म एक रहस्य है। कहते हैं कि वे गर्भ से नहीं जन्में थे। श्री हरि विष्णु ने माता देवकी के पास बाल रूप में जन्म लिया था। हालांकि यह भी एक रहस्य ही है। श्री कृष्ण को योगेश्वर कहा जाता है क्योंकि वे योग के हर अंग में पारंगत थे। योग के चलते ही उनका शरीर अद्भुत हो चला था। आओ जानते हैं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर उनके शरीर की 5 चमत्कारिक विशेषता।
 
 
1. भगवान श्री कृष्ण की त्वचा का रंग मेघश्यामल था, काला या सांवला नहीं। इसीलिए उनका एक नाम श्याम है।
 
2. भगवान श्री कृष्ण के शरीर से एक मादक गंध निकलती थी। जिसे युद्ध काल में छुपाने का वे हर समय प्रयत्न करते रहते थे।
 
3. भगवान् श्री कृष्ण के परमधामगमन के समय ना तो उनका एक भी केश श्वेत था और ना ही उनके शरीर पर कोई झुर्री थीं। वे जवान ही थे। 119 वर्ष की उम्र में वे अपने धाम चले गए थे।
 
4. भगवान श्री कृष्ण की मांसपेशियां मृदु परंतु युद्ध के समय विस्तॄत हो जातीं थीं, इसलिए सामान्यतः लड़कियों के समान दिखने वाला उनका लावण्यमय शरीर युद्ध के समय अत्यंत कठोर दिखाई देने लगता था।
 
5. भगवान श्रीकृष्ण के केश घुंघराले थे और उनकी आंखों बड़ी-बड़ी मोहक थी। आम लोगों की अपेक्षा यह केश और आंखें बहुत ही अलग थी। 
 
तन पर पीले वस्‍त्र और सिर पर मोर मुकुट धारण किए, गले में बैजयंती माला और हाथों में बांसुरी लिए उनका रूप मनोरम नजर आता है। उपरोक्त बातें जैसा कि पुराणों में उनके रूप और रंग का वर्णन मिलता है उसके आधार पर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सिंधु नदी के 10 रोचक तथ्य, पाकिस्तान के सिंध प्रांत को क्या कहते थे पहले?

वास्तु के अनुसार कैसे प्राप्त कर सकते हैं नौकरी

रामायण से लेकर महाभारत तक के भगवान परशुरामजी के 8 किस्से

बाबा नीम करोली के अनुसार धन कमाने के बाद भी निर्धन रहते हैं ये लोग

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, कर लें 5 उपाय, होगी धन की वर्षा

सभी देखें

धर्म संसार

युद्ध के संबंध में क्या कहती है चाणक्य नीति?

क्या भारत POK पर करेगा हमला? क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र और वायरल भविष्यवाणी

ये हैं कश्मीर के प्राचीन हिंदू मंदिर और धर्मस्थल, जहाँ सदियों से गूंजती है आस्था की ध्वनि

Pradosh Vrat 2025: शुक्र प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और कथा

Aaj Ka Rashifal: 25 अप्रैल का दैनिक राशिफल, आज आपके जीवन में क्या बदलाव आ सकते हैं?

अगला लेख
More